G-4NBN9P2G16
जालौन

मण्डलायुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक ने उरई में त्योहारों के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

उरई में आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।

जालौन: उरई में आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मण्डलायुक्त झांसी मण्डल विमल कुमार दुबे, पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने स्वयं उरई कोतवाली से मैन बाजार होते हुए सर्राफा मार्केट तक पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थलों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, सर्राफा बाजार, कस्बों, चौराहों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे भी लगाए गए हैं। आवागमन के मार्गों, संवेदनशील स्थलों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में मोबाइल पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई है।

सोशल मीडिया पर नजर

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बताया कि स्थानीय अभिसूचना इकाई और अन्य अभिसूचना तंत्रों द्वारा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया सेल भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रख रही है। किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात व्यवस्था दुरुस्त

आगामी त्योहारों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रत्येक चौक और चौराहे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

10 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

12 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

13 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

36 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.