G-4NBN9P2G16
Categories: बिहार

मतदाताओं ने रोजगार और पलायन पर वोट दिया है किसी का दावा नहीं चलेगा : चिराग

राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि दोनों चरणों का चुनाव हम जीत चुके हैं। नीतीश कुमार की विदाई तय हो गई है।

पटना,अमन यात्रा : बिहार विधानसभा के दो चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। इसी के साथ ही जीत के बड़े-बड़े दावे किए जाने लगे हैं। हर दल अपनी जीत से आश्वस्त नजर आ रहा है। तीसरे चरण में अभी 78 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना बाकी है, लेकिन जनता के मन में क्या है, इसका कयास यह दो चरणों के हुए मतदान पर लगाने लगाने लगे हैं। अब देखना होगा कि किसके दावे में कितना दम है।

चिराग ने कहा है कि लोजपा-भाजपा की सरकार बनेग। मौजूदा मुख्यमंत्री दुबारा सीएम नही बनेंगे। सीमांचल में कांग्रेस के मजबूत होने पर कहा कि मतदाताओं ने रोजगार और पलायन पर वोट दिया है किसी का दावा नहीं चलेगा, कोई समीकरण नहीं चलेगा। नीतीश कुमार के सीमांचल प्रवास पर कहा कि वे परेशान हैं और दो चरणों मे जैसी स्थिति हुई है, उस शर्मनाक स्थिति से बचने के लिए कुछ तो करेंगे।

राजद नेता तेजस्वी यादव।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि दोनों चरणों का चुनाव हम जीत चुके हैं। नीतीश कुमार की विदाई तय हो गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव में भी लोग बढ़-चढ़कर महागठबंधन के पक्ष में वोट करेंगे। राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मतदाताओं की कतार बता रही है कि बदलाव की लहर है। तेजस्वी यादव के नाम की सुनामी का डर NDA पर साफ झलक रहा है।

भाजपा के मंत्री अश्विनी चौबे।

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि विपक्ष की बुद्धि और विचार खत्म हो गया है। विपक्ष के रोजगार देने पर कहा कि वे भी हम ही देंगे। हम थोथी दलील नहीं देते हैं। जनता ने मूड बना लिया है। जनता का जनादेश NDAके साथ है और सरकार हम बनायेंगे। भोजपुरी स्टार निरहुआ ने कहा है कि NDA की सरकार ने जो काम किया है, उस पर लोगों का भरोसा है और NDA की सरकार ही बनेगी।

भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम।

सीमांचल के तीसरे चरण पर NDA की दावेदारी पर बीजेपी सांसद और प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा कि पहले दो चरण में जिस तरह से वोट हुआ है, उससे साफ है NDA की सरकार आ रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुएकहा कि कांग्रेस का वजूद खत्म हो गया है, वह किसी के सहारे चल रही है। कांग्रेस की वैसी ही हालत है कि हम तो डूबे सनम तुमको भी ले डूबेंगे। राजद पर कहा कि जैसी हालत समाजवादी पार्टी की यूपी में हुई है, वैसी हालत राजद की होगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

14 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

16 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

16 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

40 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.