औरैया

मतदान को लेकर युवाओं में देखा गया उत्साह, पहली बार मतदान करने के बाद ली सेल्फी

गजब का उत्साह मतदान के दिन देखने को मिला। बड़ों के साथ युवाओं ने भी लोकतंत्र को मजबूती देने का कार्य किया। उनकी भागीदारी अच्छी रही। सब काम छोड़कर उन्होंने पहला मतदान करना जरूरी समझा।

औरैया,अमन यात्रा : गजब का उत्साह मतदान के दिन देखने को मिला। बड़ों के साथ युवाओं ने भी लोकतंत्र को मजबूती देने का कार्य किया। उनकी भागीदारी अच्छी रही। सब काम छोड़कर उन्होंने पहला मतदान करना जरूरी समझा। श्रीगोपाल इंटर कालेज में बने सखी बूथ पर पहला वोट डालने के बाद युवतियों ने इस पल को मोबाइल फोन से सेल्फी लेकर कैद किया। वहीं पहला मतदाता बनने की होड़ बूथों पर देखने को मिली। दिबियापुर के अलावा औरैया व बिधूना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पहले मतदान करने वाले मतदाता को जिला निर्वाचन अधिकारी व पीठासीन अधिकारियों ने प्रमाणपत्र दिया।
लोकतंत्र के महापर्व में हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित हो सके, इसके लिए प्रशासन की ओर से पूरी ताकत झोंकी गई थी। मतदान प्रतिशत विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 के मुकाबले ज्यादा रहे। यह कोशिश रही। इसमें मतदाताओं ने भी अपनी भूमिका बढ़चढ़ कर निभाई। औरैया शहर में श्रीगोपाल इंटर कालेज में बने सखी बूथ पर युवतियों की संख्या ज्यादा रही।
हर निर्वाचन क्षेत्र में दो-दो बूथ थे। पांच-पांच आदर्श व एक-एक दिव्यांग बूथ बनाया गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पूरे मतदान पर नजर रखने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में ब्राडकास्टिग की व्यवस्था की गई थी। जहां से हर बूथ निगरानी में रहे।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

1 day ago

प्राथमिक विद्यालय नरिहा में मना प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय नरिहा विकासखंड अकबरपुर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में स्कूल…

1 day ago

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

1 day ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

1 day ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

1 day ago

This website uses cookies.