कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम शिव प्रताप शुक्ल का किया गया भव्य स्वागत 

हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अपने राजनीतिक साथी स्वर्गीय संतोष शुक्ला के अनुज मनोज शुक्ला को कानपुर देहात जनपद का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

Story Highlights
  • स्वर्गीय सन्तोष शुक्ल के रहे हैं राजनीतिक साथी
  • भाई मनोज शुक्ल को दिया आशीर्वाद 

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अपने राजनीतिक साथी स्वर्गीय संतोष शुक्ला के अनुज मनोज शुक्ला को कानपुर देहात जनपद का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का भव्य स्वागत गंगा बैराज पर कानपुर देहात जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सतीश शुक्ला के नेतृत्व में किया गया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला कानपुर देहात जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला के आजाद नगर आवास पर पहुंचे और कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई प्रेषित की उन्होंने कहा स्मृति शेष स्वर्गीय संतोष शुक्ला ने जनता की सेवा करते हुए अपना बलिदान दिया जिन्होंने राम जन्मभूमि एवं जनता की सेवा के लिए कई बार जेल गए जिनकी हत्या कर दी गई थी ऐसे स्वर्गीय संतोष शुक्ला की आत्मा को आज निश्चित संतोष प्राप्त हुआ होगा उनके अनुज मनोज शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर देहात का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल सांसद देवेंद्र सिंह भोले विधायक महेश त्रिवेदी कानपुर देहात जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम बाबा उत्तर जिला अध्यक्ष दीपू पांडे जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण डॉक्टर सतीश शुक्ला विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी परवेश कटियार दिनेश मिश्रा आदि ने उनका स्वागत किया।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button