G-4NBN9P2G16

मनचलों को चेतावनी! डेरापुर पुलिस ने स्कूल में चलाया मिशन शक्ति अभियान, छात्राओं को बनाया साहसी और जागरूक।

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के फेज 5 के तहत कानपुर देहात के डेरापुर थाना पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है।बुधवार को थाना प्रभारी संजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के मां शारदा गीत जूनियर हाई स्कूल सलेमपुर में छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान

Published by
anas quraishi

संदलपुर कानपुर देहात।उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के फेज 5 के तहत कानपुर देहात के डेरापुर थाना पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है।बुधवार को थाना प्रभारी संजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के मां शारदा गीत जूनियर हाई स्कूल सलेमपुर में छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया और उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।महिला सुरक्षा दल की कांस्टेबल ऊषा यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर स्कूल,कॉलेज या रास्ते में कोई मनचला उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।उन्होंने छात्राओं को महिला पावर लाइन 1090,आपातकालीन पुलिस सेवा 112 और महिला हेल्पलाइन 181 जैसे टोल-फ्री नंबरों पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।पुलिस टीम ने बताया कि इन नंबरों पर शिकायत करने पर तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।इसके अलावा,थानों में भी मिशन शक्ति केंद्र बनाए गए हैं, जहां महिलाएं और बालिकाएं बेझिझक अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। अभियान के दौरान उन्हें चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102, फायर ब्रिगेड 101 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई।जागरूकता अभियान के बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों का भी निरीक्षण किया।डेरापुर पुलिस की यह पहल छात्राओं और महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक साबित हो रही है।इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।

Author: anas quraishi

Sabse pahle

anas quraishi

Sabse pahle

Recent Posts

दिलेरी और तत्परता की मिसाल: चौकी इंचार्ज शेर सिंह ने 24 घंटे में गुमशुदा महिला को खोजा

कानपुर। सीढ़ी पुलिस चौकी इंचार्ज शेर सिंह की सूझबूझ और तत्काल कार्रवाई ने एक परिवार… Read More

10 hours ago

अपर पुलिस अधीक्षक व उपजिलाधिकारी ने थाना भोगनीपुर में सुनीं शिकायतें

पुखरायां।शनिवार को भोगनीपुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक… Read More

11 hours ago

मिशन शक्ति 5.0″ के अंतर्गत थाना मंगलपुर पर छात्रा को बनाया गया एक दिन के लिये थाना प्रभारी ।

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं / बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर द्वारा बाइक… Read More

12 hours ago

पुलिस अधीक्षक ने थाना डेरापुर में सुनी शिकायतें,दो शिकायतों का निस्तारण

पुखरायां।शनिवार को डेरापुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.