कानपुर देहात। पाण्डु नदी गंगा की एक सहायक नदी (ट्रिब्यूटरी) है, जनपद औरैया के तहसील बिधूना के ग्राम शबहद से एक झील से निकली है। इस नदी की कुल लम्बाई 232.00 किमी है। यह नदी जनपद औरैया, कन्नौज से होते हुए जनपद कानपुर देहात में प्रवेश करती है, तथा कानपुर नगर होते हुए जनपद फतेहपुर में गंगा नदी में गिरती है। जनपद कानपुर देहात में इसकी कुल अनुमानित लम्बाई 70.00 किमी (जिस पर कार्य किया जाना है) उपरोक्त जानकारी देते हुए उपयुक्त मनरेगा ने बताया कि पाण्डु नदी के उत्तरी भाग में कानपुर शाखा एवं दक्षिणी भाग में पश्चिमी इलाहाबाद शाखा नहर स्थित है। इस नदी में स्थानीय छोटे-छोटे नाले भी मिलते हैं। नदी में सिवार, जलकुम्भी, एवं जमा मिट्टी के टीले एवं डेल्टा होनें के कारण जल प्रवाह में अवरोध उत्पन्न होता है।
जनपद कानपुर देहात के विकास खण्ड रसूलाबाद की कुल 10 ग्राम पंचायतों एवं विकास खण्ड मैथा 12 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरती है। जलप्लवान वर्षाकाल के समय अतिवृष्टि की दशा में नदी के आस-पास के खेतों में जलप्लवान होनें के कारण फसलो को नुकसान होता है तथा आस-पास के गावों में जलप्लावन होनें के कारण क्षेत्रीय जनमानस का सामान्य जीवन प्रभावित होता है। जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन एंव मुख्य विकास अधिकरी लक्ष्मी नागप्पन के मार्गदर्शन में खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा सर्वे कराया गया जिसमे विकास खण्ड रसूलाबाद में मिर्जापुर लकोठिया, रेवरी, मैजू समस्तपुर, घाघू, अन्ता, पलिया बांस खेडा, खेडा कुर्सी, औरंगपुर गहदेवा, थान हमीरपुर एंव भीतर गांव 10 ग्राम पंचायतों में कुल 25 कार्यों की कार्ययोजना तथा विकास खण्ड मैथा मे सिंहपुर शिवली, करोम, मवैया, कैलई, हीरामन शिवली, ढाकन शिवली, असई, शोभन, जुगराजपुर बिटूर, बाघपुर, टोडरपुर एंव मलिकपुर 12 ग्राम पंचायतों मे पाण्डु नदी की धारा को अविरल बनाने हेतु महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। पाण्डु नदी के दोनो तरफ वृक्षारोपण हेतु कार्ययोजना तैयार की गयी है। बरसात के पूर्व ही मनरेगा से इसकी सफाई का कार्य पूर्ण कराने की कार्ययोजना बनाकर कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है।
पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…
पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…
कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…
कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…
कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…
कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…
This website uses cookies.