G-4NBN9P2G16

मनरेगा से हुआ पाण्डु नदी का जीर्णोद्धार

पाण्डु नदी गंगा की एक सहायक नदी (ट्रिब्यूटरी) है, जनपद औरैया के तहसील बिधूना के ग्राम शबहद से एक झील से निकली है। इस नदी की कुल लम्बाई 232.00 किमी है। यह नदी जनपद औरैया, कन्नौज से होते हुए जनपद कानपुर देहात में प्रवेश करती है, तथा कानपुर नगर होते हुए जनपद फतेहपुर में गंगा नदी में गिरती है। जनपद कानपुर देहात में इसकी कुल अनुमानित लम्बाई 70.00 किमी (जिस पर कार्य किया जाना है) उपरोक्त जानकारी देते हुए उपयुक्त मनरेगा ने बताया कि पाण्डु नदी के उत्तरी भाग में कानपुर शाखा एवं दक्षिणी भाग में पश्चिमी इलाहाबाद शाखा नहर स्थित है

कानपुर देहात। पाण्डु नदी गंगा की एक सहायक नदी (ट्रिब्यूटरी) है, जनपद औरैया के तहसील बिधूना के ग्राम शबहद से एक झील से निकली है। इस नदी की कुल लम्बाई 232.00 किमी है। यह नदी जनपद औरैया, कन्नौज से होते हुए जनपद कानपुर देहात में प्रवेश करती है, तथा कानपुर नगर होते हुए जनपद फतेहपुर में गंगा नदी में गिरती है। जनपद कानपुर देहात में इसकी कुल अनुमानित लम्बाई 70.00 किमी (जिस पर कार्य किया जाना है) उपरोक्त जानकारी देते हुए उपयुक्त मनरेगा ने बताया कि पाण्डु नदी के उत्तरी भाग में कानपुर शाखा एवं दक्षिणी भाग में पश्चिमी इलाहाबाद शाखा नहर स्थित है। इस नदी में स्थानीय छोटे-छोटे नाले भी मिलते हैं। नदी में सिवार, जलकुम्भी, एवं जमा मिट्टी के टीले एवं डेल्टा होनें के कारण जल प्रवाह में अवरोध उत्पन्न होता है।

जनपद कानपुर देहात के विकास खण्ड रसूलाबाद की कुल 10 ग्राम पंचायतों एवं विकास खण्ड मैथा 12 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरती है। जलप्लवान वर्षाकाल के समय अतिवृष्टि की दशा में नदी के आस-पास के खेतों में जलप्लवान होनें के कारण फसलो को नुकसान होता है तथा आस-पास के गावों में जलप्लावन होनें के कारण क्षेत्रीय जनमानस का सामान्य जीवन प्रभावित होता है। जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन एंव मुख्य विकास अधिकरी लक्ष्मी नागप्पन के मार्गदर्शन में खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा सर्वे कराया गया जिसमे विकास खण्ड रसूलाबाद में मिर्जापुर लकोठिया, रेवरी, मैजू समस्तपुर, घाघू, अन्ता, पलिया बांस खेडा, खेडा कुर्सी, औरंगपुर गहदेवा, थान हमीरपुर एंव भीतर गांव 10 ग्राम पंचायतों में कुल 25 कार्यों की कार्ययोजना तथा विकास खण्ड मैथा मे सिंहपुर शिवली, करोम, मवैया, कैलई, हीरामन शिवली, ढाकन शिवली, असई, शोभन, जुगराजपुर बिटूर, बाघपुर, टोडरपुर एंव मलिकपुर 12 ग्राम पंचायतों मे पाण्डु नदी की धारा को अविरल बनाने हेतु महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। पाण्डु नदी के दोनो तरफ वृक्षारोपण हेतु कार्ययोजना तैयार की गयी है। बरसात के पूर्व ही मनरेगा से इसकी सफाई का कार्य पूर्ण कराने की कार्ययोजना बनाकर कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

7 seconds ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

2 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

3 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

3 hours ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.