मनुष्य को अपना कर्म नहीं भूलना चाहिए : आचार्य अर्पण द्विवेदी जी

बिधूना तहसील क्षेत्र के गांव बिकूपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है कथा के अंतिम दिन कथा वाचक आचार्य अर्पण द्विवेदी महाराज ने सुदामा चरित्र की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि सुदामा संसार में सबसे अनोखे भक्त रहे है। वह जीवन में जितने गरीब नजर आए

बिधूना। बिधूना तहसील क्षेत्र के गांव बिकूपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है कथा के अंतिम दिन कथा वाचक आचार्य अर्पण द्विवेदी महाराज ने सुदामा चरित्र की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि सुदामा संसार में सबसे अनोखे भक्त रहे है। वह जीवन में जितने गरीब नजर आए। उतने वे मन से धनवान थे। उन्होंने अपने सुख व दुखों को भगवान की इच्छा पर सौंप दिया था। श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। और कहा कि जब सुदामा भगवान श्रीकृष्ण ने मिलने गए तो उन्होंने सुदामा के फटे कपड़े नहीं देखे बल्कि मित्र की भावनाओं को समझा।

मनुष्य को अपना कर्म नहीं भूलना चाहिए। अगर सच्चा मित्र है तो श्रीकृष्ण और सुदामा की तरह होना चाहिए। जीवन में मनुष्य को श्रीकृष्ण की तरह अपनी मित्रता निभानी चाहिए। परीक्षित ने बताया कि आज विशाल भंडारे का आयोजन होगा। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए आस – पास के गांव के लोगों से अपील भी की है। इस मौके पर परीक्षित सुनीता देवी एवं लालाराम शाक्य,अछल्दा ब्लाक प्रमुख शरद कुमार राना,समाज सेवी विजय कुमार प्रजापति,क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्य नारायण शाक्य,सुशील शाक्य,नीरज कुमार प्रजापति,श्याम चन्द्र बाजपेई,सुनील कुमार आदि भक्त गण मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात के किसानों के लिए सुनहरा मौका: बागवानी योजनाओं का लाभ उठाएं

कानपुर देहात: अब कानपुर देहात के किसान भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं! सरकार ने…

9 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक समीक्षा बैठक सम्पन्न

कानपुर देहात: जनपद के किसानों को समय से, पर्याप्त मात्रा में तथा पारदर्शी व्यवस्था के…

24 minutes ago

कानपुर देहात में दूषित दूध और खोया पर शिकंजा, 9 नमूने जांच के लिए भेजे गए

कानपुर देहात में आम जनता को सुरक्षित दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए…

31 minutes ago

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधवा खेड़ा का औचक निरीक्षण किया

कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज गंगा बैराज क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय…

47 minutes ago

कानपुर में गंगा का कहर: जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, दिए तत्काल राहत के निर्देश

कानपुर नगर: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कानपुर के कई निचले इलाकों में बाढ़…

1 hour ago

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

3 hours ago

This website uses cookies.