कानपुर

मर्चेंट चैंबर आफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बने अतुल कनोडिया, उपाध्यक्ष चुने गए अभिषेक सिंघानिया

मर्चेंट चेंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 15 सदस्यों की घोषण रविवार को कर दी गई। अतुल कनोडिया को अध्यक्ष और अभिषेक सिंघानिया को उपाध्यक्ष चुना गया है। निवर्तमान अध्यक्ष मुकुल टंडन ने नवनियुक्त अध्यक्ष को कार्यभार सौंप दिया है। साथ ही कार्य करने के लिए अलग-अलग कमेटियों के चेयरमैन भी बनाए गए हैं ।

कानपुर, अमन यात्रा । मर्चेंट चेंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 15 सदस्यों की घोषण रविवार को कर दी गई। अतुल कनोडिया को अध्यक्ष और अभिषेक सिंघानिया को उपाध्यक्ष चुना गया है। निवर्तमान अध्यक्ष मुकुल टंडन ने नवनियुक्त अध्यक्ष को कार्यभार सौंप दिया है। साथ ही कार्य करने के लिए अलग-अलग कमेटियों के चेयरमैन भी बनाए गए हैं ।

मर्चेंट चेंबर स्थित सभागार में रविवार को मर्चेंट चैंबर आफ उत्तर प्रदेश की 89वीं वार्षिक आम सभा 2021-22 के लिए बुलाई गई। आम सभा में वर्ष 2021-22 के लिए निर्विरोध रूप से अतुल कनोडिया को अध्यक्ष एवं अभिषेक सिंहानिया को उपाध्यक्ष चुना गया। साथ ही अजय कुमार सराउगी, आकाश गोयनका, अनिल कुमार अग्रवाल, अनुराग लोहिया, डा. जेएन गुप्ता, मयंक खन्ना, नीरज गुप्ता, आरके अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, सुधींद्र जैन, सुनील खन्ना, संदीप गुप्ता, विजय पांडेय, विनीत चंद्रा गवर्निंग काउंसिल के सदस्य चुने गए। मर्चेट्स चैंबर के निर्वाचित अध्यक्ष अतुल कनोडिया ने काउंसिल सदस्यों एवं चैंबर के सदस्यों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि वह पूर्व के अध्यक्षों द्वारा किये गए सभी अच्छे कार्यों के क्रम को आगे बढ़ाते हुए गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए सभी के सुझावों व सहयोग की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि मर्चेंटस चैंबर, व्यापारिक व सामाजिक सेवा क्षेत्र में अग्रणी होने के नाते जन साधारण के लिए नौ दशक से कार्य कर रहा है। आशाओं से भरे भविष्य में सबको उम्मीद के साथ कोविड-19 महामारी के कारण हुए नुकसान की भरपाई के

लिए निरंतर प्रयास करना होगा।  कानपुर फिर से वह गौरव हासिल कर सकता है, जिसका उसे इंतजार है। अध्यक्ष अतुल कनोडिया और उपाध्यक्ष अभिषेक सिंहानिया ने स्मृति चिह्न के रूप में उन्हें पौधा देकर सम्मानित किया।

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading