मलासा में 19 जोड़ों का सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री योजना से बंधे अटूट बंधन
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड मलासा के ग्राम पंचायत गिर्दौ अकबरनगर के हनुमान मंदिर में रविवार को ग्राम प्रधान व प्रधान संघ अध्यक्ष हरजीत सिंह यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया।

- सभी वर्गों के जोड़े बने परिणय सूत्र में, गांव में छाया उत्साह का माहौल
पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड मलासा के ग्राम पंचायत गिर्दौ अकबरनगर के हनुमान मंदिर में रविवार को ग्राम प्रधान व प्रधान संघ अध्यक्ष हरजीत सिंह यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में 18 हिन्दू और 01 मुस्लिम जोड़े सहित कुल 19 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान,समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह,खंड विकास अधिकारी संजू सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष हरजीत सिंह यादव ने मौजूद रहकर सभी नवदम्पत्ति जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।
इसके साथ ही सभी नवदम्पत्ति जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लाभान्वित किया गया।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।एक ही पांडाल के नीचे हिन्दू तथा मुस्लिम जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत करवाया गया।कार्यक्रम में कौमी एकता की मिसाल भी देखने को मिली।यहां एक ही पांडाल के नीचे हिन्दू तथा मुस्लिम जोड़ों ने जीवन भर साथ रहने की कसमें खाई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने कहा कि सामूहिक विवाह के रूप में आपने अपने जीवन में अच्छा काम किया है और समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिया है।आज भी कई लोग दहेज जैसी कुप्रथा से समाज को ग्रसित रखते हैं।
जिसके कारण समाज में कई तरह की कुरीतियां और सामाजिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं।लेकिन आपने उससे ऊपर सामूहिक विवाह करने का निर्णय लिया।सामूहिक विवाह कोई निर्धन व्यक्ति ही करता है ऐसा नहीं है,जो व्यक्ति अपने सोच से समृद्ध होता है वह ऐसे कार्यों को कर समाज को महत्वपूर्ण संदेश देता है।आज सामाजिक सुधार की सोच के साथ सभी वर्ग के लोग अधिक से अधिक मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में हिस्सा ले रहे हैं और शासन उन्हें प्रोत्साहित कर रही है।जिससे समाज में दहेज की कुप्रथा को रोक जा सके।इस अवसर पर सभी ने वर वधू को नव दांपत्य जीवन में लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।वहीं कार्यक्रम में सभी नव दांपत्य जोड़ों एवं अतिथियों के लिए खान पान का उचित प्रबंध किया गया।सभी ने इस नेतृत्व के लिए प्रधान संघ अध्यक्ष हरजीत सिंह यादव की सराहना की।इस मौके पर एडीओ आईएसबी विमल सचान,एडीओ आईएसबी अकबरपुर हरीश राठौर,प्रधान प्रतिनिधि रणधीर सिंह उर्फ रामू संखवार,ग्राम प्रधान कछगांव धर्मेंद्र सिंह राजावत,ग्राम प्रधान चौकी उमाशंकर,ग्राम प्रधान मुरलीपुर धर्मेंद्र सचान,अर्पित,पंचायत सचिव दीपक कुमार,रिंकल सिंह,करन सिंह,पवन यादव,अशोक यादव,जितेंद्र यादव,राजू यादव,विजय यादव,रंपत समेत बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुष मौजूद रहे।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.