G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

मशहूर जादूगर सम्राट जांबाज का निधन

शहर के जाने-माने मशहूर जादूगर सम्राट जांबाज का देर शाम निधन हो गया वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।  बीत दो दिनों से उनकी तबीयत काफी चिंताजनक थी इसको लेकर कानपुर में भर्ती कराया गया था जहां देर शाम उनका निधन हो गया।

औरैया- शहर के जाने-माने मशहूर जादूगर सम्राट जांबाज का देर शाम निधन हो गया वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।  बीत दो दिनों से उनकी तबीयत काफी चिंताजनक थी इसको लेकर कानपुर में भर्ती कराया गया था जहां देर शाम उनका निधन हो गया। जादूगर जांबाज शहर के जाने-माने प्रसिद्ध जादूगर थे जो काफी लंबे समय से कम उम्र में जादूगरी का हुनर दिखा रहे थे वह अब तक बिहार  बंगाल सहित विभिन्न हिस्सों में कई जादू के स्टेज शो कर चुके थे उनके पिता करीम बक्स ने बताया कि जादूगर जांबाज जिनका असली नाम रिजवान था वह काफी समय से हृदय सम्बंधी बीमारी से ग्रसित थे बीते दो दिन पहले अचानक गिर गए थे जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और बेहोश हो गये।

उनको तत्काल शहर के स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर हैलट अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल आईसीयू में भर्ती किया जहां दो दिन तक भर्ती रहने के बाद देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।  जादूगर जांबाज ने अपनी जादूगरी के हुनर से देश के कई हिस्सों में नाम कमाया था साथ ही साथ उन्होंने शहर में भी कई जगह जादूगरी के प्रोग्राम किए थे। उनके निधन पर शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने दुख व्यक्त किया तथा मोहल्ले वासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

जादूगर जांबाज का पिछले दिनों एक प्रोग्राम काफी चर्चा में रहा जिसमें उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों को पलक झपकते ही अमेरिका का डालर शहर में मंगा कर सबको अचंभित कर दिया था। जादूगर जांबाज के परिवार में पिता करीम बक्स माता हसीना बेगम दो भाई अजमेरी शहंशाह रहते हैं वह अपने पीछे पत्नी रोशनी को छोड़ गए हैं। जादूगर  जांबाज के निधन से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। साथ उनके साथी सादिक व शोएब राइन ने बताया कि वह कई जादू के शो में उनके साथ रहे हैं। जादूगरी के हुनर का एक चमकता सितारा हमेशा के लिए दुनिया से चला गया।  जादूगर जांबाज के निधन से क्षेत्र के सभी लोग स्तब्ध एवं गमगीन है। जादूगर जांबाज को देर शाम जमालशाह स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

31 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

49 minutes ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.