महंगाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर शायराना तंज- ‘इस बार बहानों की बौछार’

प्रियंका गांधी ने महंगाई के मुद्दों पर केंद्रीय मंत्रियों के बयानों पर निशाना साधते हुए कहा कि आमजन की परेशानी को किया दरकिनार, इस बार बहानों की बौछार.

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ”महंगाई बढ़ने पर भाजपा सरकार के बहाने… सर्दी के कारण दाम बढ़े, पिछली सरकारों का दोष, लोग कम यात्रा करें इसलिए टिकट के दाम बढ़े. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर हमारा नियंत्रण नहीं है. आमजन की परेशानी को किया दरकिनार, इस बार बहानों की बौछार.”

बता दें कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के सवाल पर जबाब देते हुए कहा था कि जाड़े की वजह से दाम बढ़े हैं. जाड़ा घटेगा तो दाम भी कम हो जायेगा. जैसे-जैसे मौसम बदलेगा दाम कम हो जाएगा. यह अंतरराष्ट्रीय मामला है, जैसे-जैसे सर्दियां कम होंगी, गैस का दाम भी घटेगा, अभी डिमांड ज्यादा है.

वहीं जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पूछा गया कि तेल की बढ़ती कीमतों पर सरकार लगाम कब लगाएगी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ”कब होगा… इसके बारे में मैं कह नहीं सकती. अभी इस पर कुछ भी कहना धर्म संकट की तरह है.”

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

महिला संबंधी अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पुखरायां।कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु…

1 day ago

शिकारगंज चौकी के सामने अवैध बार, कार्रवाई कब?

आबकारी विभाग की लचरता से अवैध ढाबा व चखना दुकानों में छलक रहा जाम, कब…

2 days ago

कानपुर देहात: देशभक्ति की लहर, ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ से गूंजा आकाश, शहीदों को नमन

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। "यह देश है वीर जवानों का" की धुन पर देशभक्ति के…

2 days ago

कानपुर देहात: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर प्रबुद्ध मंथन, क्षेत्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ने जगाई नई उम्मीद

कानपुर देहात। भोगनीपुर के सरदार गेस्ट हाऊस में शनिवार को 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के विचार…

2 days ago

अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने तहसील भोगनीपुर में सुनीं जनसमस्याएं,02 शिकायतों का किया गया निस्तारण

पुखरायां। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने…

2 days ago

कानपुर देहात: जन समस्याओं पर डीएम का कड़ा रुख, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आदेश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज तहसील मैथा में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान…

2 days ago

This website uses cookies.