G-4NBN9P2G16
सुनीत श्रीवास्तव, पुखरायां : विधानसभा क्षेत्र भोगनीपुर के ग्राम निगोही स्थित श्री दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत कैलाश पुरी जी महाराज के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ समाजवादी पार्टी (सपा) नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु ने आश्रम पहुंचकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर नरेंद्र पाल सिंह मनु ने महंत कैलाश पुरी जी महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि महंत जी का आश्रम समाज के लिए एक आध्यात्मिक केंद्र है और उनका स्वस्थ होना समस्त समाज के लिए महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिनमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख भीमकिशोर संखवार, मानसिंह, शिव सिंह यादव, विनोद यादव, सुरेंद्र सिंह, साकेत यादव, मुन्ना ठाकुर, चंदीका प्रसाद, रामू यादव, अजय सिंह, हरपाल सिंह, चंद्र भान सिंह, सुधीर सिंह, मनोज सिंह, मोनू यादव, आदर्श, सविता, कुलदीप नायक और ऋषभ यादव आदि शामिल थे।
सभी ने महंत कैलाश पुरी जी महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान आश्रम में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और सभी ने महंत जी के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्थन व्यक्त किया।
नरेंद्र पाल सिंह मनु ने कहा कि महंत कैलाश पुरी जी महाराज ने समाज सेवा और आध्यात्मिक जागरूकता के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है। उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए सभी लोग प्रार्थना कर रहे हैं और उम्मीद है कि वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर समाज का मार्गदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर आश्रम में उपस्थित सभी लोगों ने महंत जी के स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
This website uses cookies.