उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

महात्मा फूले व सावित्रीबाई फूले के सपनों को साकार करने के लिए उनके आदर्शों पर चलना होगा : सतीश महाना

माली सैनी महासभा उत्तर प्रदेश की रजत जयंती वर्ष पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम कानपुर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सैनी समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समाज के वरिष्ठों को पटका,माला व मोमेंटो से स्वागत किया गया।

Story Highlights
  • सैनी समाज के मेधावी विद्यार्थियों  का सम्मान एवं समाज के वरिष्ठों को पटका,माला व मोमेंटो से स्वागत किया गया
  • माली सैनी महासभा उत्तर प्रदेश की रजत जयंती वर्ष पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

अमन यात्रा, कानपुर : रविवार को माली सैनी महासभा उत्तर प्रदेश की रजत जयंती वर्ष पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम कानपुर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सैनी समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समाज के वरिष्ठों को पटका,माला व मोमेंटो से स्वागत किया गया।

राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े समाज के प्रतिनिधियों का सम्मान माला, पटका और प्रतीक चिन्ह से हुआ। जसवंत सिंह सैनी (औद्योगिक राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) ने दीप प्रज्वलित कर व बाबा साहेब ज्योतिबाफुले के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश महाना (अध्यक्ष विधानसभा उत्तर प्रदेश सरकार) ने माली – सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के कार्यों की भूरि-भूरि प्रसंसा कर महात्मा फूले व सावित्रीबाई फूले के सपनों को साकार करने के लिए उनके आदर्शों पर चलने को कहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष – महंत राम औतार जी, प्रदेश अध्यक्ष – रमेश चंद्र सैनी, प्रदेश महामंत्री – दिलीप सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष – पप्पू सैनी, कोषाध्यक्ष- पंकज सैनी, मीडिया प्रभारी – सी एल सैनी, प्रदेश सह संयोजक – शिव शंकर सैनी जी, नामित पार्षद – गोपाल सैनी जी, रज्जन लाल सैनी, शुभम सैनी, कुलदीप सैनी, अजीत सैनी, मनीष सैनी आदि सैकड़ों सैनी समाज उपस्थित रहा।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading