G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, कानपुर : रविवार को माली सैनी महासभा उत्तर प्रदेश की रजत जयंती वर्ष पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम कानपुर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सैनी समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समाज के वरिष्ठों को पटका,माला व मोमेंटो से स्वागत किया गया।
राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े समाज के प्रतिनिधियों का सम्मान माला, पटका और प्रतीक चिन्ह से हुआ। जसवंत सिंह सैनी (औद्योगिक राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) ने दीप प्रज्वलित कर व बाबा साहेब ज्योतिबाफुले के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश महाना (अध्यक्ष विधानसभा उत्तर प्रदेश सरकार) ने माली – सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के कार्यों की भूरि-भूरि प्रसंसा कर महात्मा फूले व सावित्रीबाई फूले के सपनों को साकार करने के लिए उनके आदर्शों पर चलने को कहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष – महंत राम औतार जी, प्रदेश अध्यक्ष – रमेश चंद्र सैनी, प्रदेश महामंत्री – दिलीप सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष – पप्पू सैनी, कोषाध्यक्ष- पंकज सैनी, मीडिया प्रभारी – सी एल सैनी, प्रदेश सह संयोजक – शिव शंकर सैनी जी, नामित पार्षद – गोपाल सैनी जी, रज्जन लाल सैनी, शुभम सैनी, कुलदीप सैनी, अजीत सैनी, मनीष सैनी आदि सैकड़ों सैनी समाज उपस्थित रहा।
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
This website uses cookies.