कानपुर देहात

महादेव पीजी कालेज में परिक्षा देने गयी छात्रा के साथ छेड़खानी

थाना क्षेत्र के बरियासनपुर स्थित महादेव पीजी कालेज में परिक्षा देने गयी एक छात्रा के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

चौबेपुर /वाराणसी  : थाना क्षेत्र के बरियासनपुर स्थित महादेव पीजी कालेज में परिक्षा देने गयी एक छात्रा के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की शिकायत पर चौबेपुर थाने में दो लड़को के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुयी है।कैथी गाँव की एक छात्रा नें चौबेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि।जब वह अपनें भाई के साथ गुरुवार को बरियासनपुर स्थित महादेव पीजी कालेज में परिक्षा देने गयी थी तो परिक्षा समाप्त होंने के बाद वह स्कूल के पीछे एक बरामदे में भोजन कर रही थी।तभी बारिश होंने लगी जिसके कारण कुछ समय तक उसे वहाँ रूकना पड़ा।इसी बीच वहाँ सोनू सिंह व गोलू सिंह नाम के दो लड़के पहुँच गये और उसके के साथ बद्तमीजी और अश्लील हरकतें करने लगे।और उसका मोबाइल नंबर भी मांगने लगे।
छात्रा को परिक्षा दिलाने ले गया उसका भाई भी वहाँ पहुँच गया।और जब विरोध किया तो दोनों लड़के उसके भाई को मारने के लिए अपनें साथियों को बुलाने लगे।छात्रा का कहना है कि यहीं स्थिति रहीं तो कोई भाई अपनी बहन को परिक्षा दिलाने कैसे ले जाएगा।छात्रा की तहरीर पर चौबेपुर पुलिस नें भारतीय दंड संहिता की धारा 294 के तहत दोनों लड़को के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर मामलें की जांच कर रही है।इस मामले में महोदव पीजी कालेज के प्रबंधक अजय सिंह का कहना है कि सुदामा महाविद्यालय कैथी से परिक्षा देने आई छात्रा के साथ जो भी घटना हुयी है विद्यालय के बाहर परिक्षा समाप्त होने के बाद हुयी है।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर परिषदीय विद्यालयों के समय में हुआ परिवर्तन

लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…

3 hours ago

भोगनीपुर में 25 किसानों को मिला ‘कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ का लाभ

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…

6 hours ago

नाबालिग को भगाने वाला पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…

7 hours ago

कानपुर देहात में 403 परिवारों को ₹19.51 करोड़ की ‘कृषक दुर्घटना’ सहायता

कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…

7 hours ago

जनपद जेल में अपर्णा यादव का दौरा: महिला बंदियों को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…

8 hours ago

कानपुर देहात: महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…

9 hours ago

This website uses cookies.