G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

महाराणा प्रताप युवा मंडल ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर किया माल्यार्पण, काटा केक

बच्चों ने आचार्यों का लिया आशीर्वाद, जीवन पर डाला प्रकाश

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: माय भारत केंद्र की जिला युवा अधिकारी प्रिया तिवारी के निर्देश पर, महाराणा प्रताप युवा मंडल, इंजुआ रामपुर में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर युवा मंडल के सदस्यों ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया और केक काटकर उनके जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।

युवा मंडल के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने बताया कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपना जन्मदिन शिक्षकों को समर्पित कर दिया था, ताकि समाज में शिक्षकों के सम्मान को बढ़ाया जा सके। महिला मंडल की अध्यक्षा अनामिका तिवारी ने उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित एक महान दार्शनिक और शिक्षाविद बताया।

इस अवसर पर बच्चों ने अपने शिक्षकों को उपहार भेंट किए और उनसे जीवन पथ पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में साहिल, स्वाति सिंह, साक्षी मिश्र, चांदनी, भानुप्रताप सिंह, शिवा शर्मा, सूर्यांश तिवारी, अनुष्का सिंह, अजीत प्रताप सिंह और पंचायत सहायक जगदीश सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

6 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

33 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

56 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.