G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन से मिलती है सुरक्षा : उमा यादव

महिला सुरक्षा से संबंधित राज्य सरकार की योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत आज एशियन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भोगनीपुर थाना पुलिस द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन पर विस्तार से चर्चा की गईI

रामसेवक वर्मा, पुखरायांl महिला सुरक्षा से संबंधित राज्य सरकार की योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत आज एशियन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भोगनीपुर थाना पुलिस द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन पर विस्तार से चर्चा की गईI

विज्ञापन

कोतवाली भोगनीपुर में तैनात महिला सुरक्षा दल प्रभारी एवं उपनिरीक्षक उमा यादव ने बालक, बालिकाओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं संकट की स्थिति में  पुलिस हेल्पलाइन नंबर 181, 1090  को डायल करके पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती  है l इसी प्रकार हेल्पलाइन नंबर 100, 101 और 112 को डायल कर कोई भी व्यक्ति पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है l इन नंबरों पर शिकायत करने पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल निस्तारण किया जाता हैI

विज्ञापन

महिला सिपाही दीपा बाला एवं रजनी परमार ने बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए साइबर क्राइम से संबंधित सुरक्षा के कुछ उपाय बताते हुए इससे हमेशा सतर्क रहने को कहाI एशियन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव ने साइबर क्राइम पर आपबीती घटना बताते हुए सभी को सतर्क रहने के लिए कहाI  इस मौके पर होमगार्ड श्यामकिशोर के अलावा प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य प्रीति सचान, शिक्षक अभिलाष श्रीवास्तव,  के के सिंह , अवधेश सचान, आशीष यादव, सौरभ राठौर, लक्ष्मीकांत, कामिनी सचान, सुलोचना, मृदुल यादव, रुचि सचिन, प्रतिमा सचान,  गीता सचान, रत्ना गुप्ता, ज्योति पाल,  रियंका, रिया आदि मौजूद रहेl

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

9 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

12 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

12 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

36 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.