कानपुर देहात

महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, स्वदेशी हर पहलुओं पर शसक्त होना जरुरी : सीडीओ सौम्या

आज समाज में पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में महिलाएं कम नहीं हैं। अपने फैसले लेनेे के लिए महिलाओं को स्वतंत्र होना चाहिए यही सशक्तीकरण है। हमारी संस्कृति में नारी हमेशा से सृष्टि के निर्माण में निर्णायक की भूमिका में रही है, वह कहीं से कमजोर नहीं है।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : आज समाज में पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में महिलाएं कम नहीं हैं। अपने फैसले लेनेे के लिए महिलाओं को स्वतंत्र होना चाहिए यही सशक्तीकरण है। हमारी संस्कृति में नारी हमेशा से सृष्टि के निर्माण में निर्णायक की भूमिका में रही है, वह कहीं से कमजोर नहीं है। यह बातें अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत विकास भवन सभागार में ‘समाज में महिलाओं की भागीदारी तथा सशक्तीकरण ’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कही गईं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, वीसी सखी ने भागीदारी की। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी  सौम्या पांडेय ने कहा कि सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को निर्णय का अधिकार होना चाहिए। महिलाओं के विकास के लिए व समाज में बराबर का हक दिलाने दिलाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। जरूरत है अपने अधिकारों के प्रति महिलाओं को जागरूक होने की।

ये भी पढ़े-  ऑपरेशन कायाकल्प में जनपद पिछड़ा, लगी फटकार 

उन्होंने कहा कि पुरुषों की तरह सभी क्षेत्रों में महिलाओं को बराबर अधिकार देने के लिए कानूनी स्थिति है। उन्होंने अमर उजाला के इस प्रयास की तारीफ की। उन्होंने कहा की विकास की मुख्यधारा में महिलाओं को लाने के लिये सरकार द्वारा कई योजनाओं को निरूपित किया किया गया है। पूरे देश की जनसंख्या में महिलाओं की भागीदारी आधे की है और महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये हर क्षेत्र में इन्हें स्वतंत्रता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की विकास में हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।  कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं अब अबला नहीं सबला की प्रतीक बन चुकी है। कई क्षेत्र में महिलाओं ने अपने दम पर उस मुकाम पर पहुंचाकर उसका ज्वलंत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

ये भी पढ़े-  मतदाताओं के आधार एकत्रीकरण के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर लगेंगे विशेष कैंप

उन्होंने सभी महिलाओं को शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन स्वदेशी आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि, आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत अभी जनपद में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम चलाया गया इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगे झंडे का निर्माण किया गया इसके लिए सभी महिलाओं को बधाई दी।  इस मौके पर उन्होंने सभी आए ग्राम प्रधानों एवं बीसी सखी महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ प्रज्ञा शंकर आदि उपस्थित रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

प्रयागराज में माध्यमिक शिक्षक संघ का महाकुंभ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य आकर्षण

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षकों का सबसे बड़ा संगठन, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक…

19 hours ago

स्कूल का ताला तोड़ ले गए खाद्यान्न सामग्री

राजेश कटियार,कानपुर देहात। सरवनखेड़ा क्षेत्र के गजनेर थाना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय निनायां प्रथम से…

19 hours ago

कानपुर देहात में युवक की हत्या का आरोप,परिजन बोले प्रेमिका के घर वालों ने मार डाला

कानपुर देहात में बीती रविवार की रात एक युवक की हत्या कर दी गई।परिजनों ने…

20 hours ago

कानपुर देहात में सनसनी! मुंडन की खुशियां मातम में बदलीं, युवक का मोटरसाइकिल सहित बंबा में मिला शव

कानपुर देहात: खुशियों से भरा घर अचानक मातम में बदल गया! मंगलपुर थाना क्षेत्र के…

21 hours ago

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

3 days ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

3 days ago

This website uses cookies.