G-4NBN9P2G16
हमीरपुर

महिला उत्पीड़न में ‘फुल स्टॉप’ लगाता वन स्टॉप सेंटर

घर की चहारदीवारी में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा, बिखरते परिवार या फिर राह चलते कसी जाने वाली अश्लील फब्तियां हो, सखी वन स्टॉप सेंटर की मदद से ऐसे अपराधों में तत्कालिक कार्रवाई के नतीजे सामने आने लगे हैं।

हमीरपुर,अमन यात्रा : घर की चहारदीवारी में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा, बिखरते परिवार या फिर राह चलते कसी जाने वाली अश्लील फब्तियां हो, सखी वन स्टॉप सेंटर की मदद से ऐसे अपराधों में तत्कालिक कार्रवाई के नतीजे सामने आने लगे हैं। पहले ऐसे मामलों को भय या शर्म की वजह से बर्दाश्त करने वालों के लिए वन स्टॉप सेंटर बड़े मददगार की भूमिका निभा रहा है। दो सालों में इस सेंटर ने सताई हुई 668 महिलाओं/बालिकाओं की मदद कर उन्हें न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में सखी वन स्टॉप सेंटर की आधारशिला रखी गई थी। इसी साल 2020-21 में इस सेंटर में 302 मामले रजिस्टर्ड हुए। जिसमें सभी का निस्तारण हुआ। इनमें अकेले घरेलू हिंसा के 139 मामले थे। इसके बाद बलात्कार के तीन, छेड़खानी के 22, बाल विवाह के 3, अपहरण के 5, दहेज उत्पीड़न का एक और 129 अन्य मामले थे। इसके बाद वर्ष 2021-22 में 352 महिला हिंसा से जुड़े केस दर्ज हुए। इसमें घरेलू हिंसा के 135, छेड़खानी के 18, बाल विवाह के 3, अपहरण का एक, साइबर क्राइम का एक, दहेज के  दो व अन्य 172 मामले थे। इनमें से 316 मामलों का निस्तारण किया गया।
एक छत के नीचे सारी सुविधाएं
सखी वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर मोनिका गुप्ता ने बताया कि सेंटर का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ हो रही हिंसा पर प्रभावी कार्रवाई एवं उनके अधिकार और पहचान को वापस दिलवाना है। वन स्टॉप सेंटर में एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। हिंसा की शिकार महिला को मेडिकल और कानूनी सहायता मुहैया कराई जाती है। ससुराल में होने वाली हिंसा के मामलों में काउंसिलिंग कराई जाती है। महिलाओं को सेंटर में पांच दिन तक रोकने की भी व्यवस्था है। इस मुहिम में टीम की राहिला परवीन और अस्फिया तनवीर भी अहम भूमिका निभा रही हैं।
आधा दर्जन किशोरियों को बाल विवाह से बचाया
सेंटर की मदद से दो सालों में आधा दर्जन किशोरियों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा से बचाया गया है। जनपद के अलग-अलग हिस्सों से मिली शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए वन स्टॉप सेंटर की टीम ने ऐसी किशोरियों को बाल विवाह से बचा लिया, जिनकी विवाह की पूरी तैयार हो चुकी थी। इसके लिए दोनों पक्षों को बातचीत के जरिए राजी किया। जिसने हठधर्मिता दिखाई उसे कानूनी भाषा में समझाया गया।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.