कानपुर देहात

महिला की दिनदहाड़े हुई बेरहमी से हत्या मामले का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रसूलाबाद थाना पुलिस ने बीते सोमवार को थाना क्षेत्र के ताजपुर मजरा शंकरपुर निवासिनी 55 वर्षीय महिला की दिनदहाड़े हुई बेरहमी से हत्या का खुलासा करते हुए बुधवार को मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी को हत्या में प्रयुक्त मय आला कत्ल समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। रसूलाबाद थाना पुलिस ने बीते सोमवार को थाना क्षेत्र के ताजपुर मजरा शंकरपुर निवासिनी 55 वर्षीय महिला की दिनदहाड़े हुई बेरहमी से हत्या का खुलासा करते हुए बुधवार को मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी को हत्या में प्रयुक्त मय आला कत्ल समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।बताते चलें कि थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासिनी राजरानी पत्नी बलवंत सिंह यादव उम्र करीब 55 वर्ष की बीते सोमवार को दिनदहाड़े धारदार औजार से उस समय निर्मम हत्या कर दी गई थी।जिस समय महिला का पति जानवर चराने खेतों में गया हुआ था।

मौका पाकर महिला की निर्मम हत्या कर दी गई।घटना के समय महिला रसोई में खाना बना रही थी।महिला का रक्तरंजित शव रसोई में पड़ा पाए जाने पर आस पड़ोस के लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी थी।सूचना मिलने पर थाना पुलिस सहित आलाधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था तथा अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीकृत कर हत्यारोपी की तलाश शुरू की गई थी।

पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं के रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी जगदीश यादव पुत्र शिवराम यादव निवासी शंकरपुर को हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल रक्तरंजित एक अदद कंछुली व टूटे लकड़ी के बेलन समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी जगदीश यादव पुत्र शिवराम की पत्नी की लगभग 18 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी।

पत्नी की मृत्यु के पश्चात धीरे धीरे जगदीश का मृतका महिला राजरानी के घर पर आना जाना हो गया था।इस बात का विरोध राजरानी सहित उसके परिवार द्वारा भी किया जाता था।बीते सोमवार को जगदीश मौका पाकर राजरानी के घर पहुंच गया।जहां राजरानी द्वारा उसका विरोध किया गया।इसी बात से आक्रोशित होकर जगदीश ने कंछुली व बेलन से राजरानी पर प्राणघातक हमला कर दिया।जिससे राजरानी की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।मौका पाकर हत्यारोपी वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है।थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

महिला संबंधी अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पुखरायां।कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु…

1 day ago

शिकारगंज चौकी के सामने अवैध बार, कार्रवाई कब?

आबकारी विभाग की लचरता से अवैध ढाबा व चखना दुकानों में छलक रहा जाम, कब…

2 days ago

कानपुर देहात: देशभक्ति की लहर, ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ से गूंजा आकाश, शहीदों को नमन

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। "यह देश है वीर जवानों का" की धुन पर देशभक्ति के…

2 days ago

कानपुर देहात: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर प्रबुद्ध मंथन, क्षेत्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ने जगाई नई उम्मीद

कानपुर देहात। भोगनीपुर के सरदार गेस्ट हाऊस में शनिवार को 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के विचार…

2 days ago

अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने तहसील भोगनीपुर में सुनीं जनसमस्याएं,02 शिकायतों का किया गया निस्तारण

पुखरायां। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने…

2 days ago

कानपुर देहात: जन समस्याओं पर डीएम का कड़ा रुख, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आदेश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज तहसील मैथा में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान…

2 days ago

This website uses cookies.