अमन यात्रा, शिवली कानपुर देहात। मृतक महिला के पिता ने पुत्री के ससुराली जनो पर अतिरिक्त दहेज की मांग ना पूरी होने पर पुत्री को मारकर फांसी के फंदे पर टांग देने का आरोप लगाते हुए ससुराली जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में 7 लोगो के खिलाफ मामला पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। कानपुर नगर मसवानपुर निवासी गुलशेर पुत्र लाल मोहम्मद ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 29 मार्च 2020 को शिवली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखुपुर निवासी नफीस पुत्र रफीक के साथ दान दहेज के साथ पुत्री का विवाह किया था। पुत्री के ससुरारीजन शादी के कुछ महीने बाद ही पुत्री को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
काफी समझाने के बाद भी पुत्री के ससुरारी जनों ने अपना रवैया नहीं बदला और आए दिन पुत्री के साथ मारपीट करने लगे। जिसमें पुत्री के ससुराली जन पति नफीस , अनीश , मोबीस पुत्रगण रफीक व ननद नफीसा पत्नी फिरोज , हसीना पत्नी अनीस , सास रहमती पत्नी रफ़ीक , ससुर रफ़ीक दान दहेज के बाद भी अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये लाने का दबाव बनाते हुए उसके साथ मारपीट करते थे। मायके जनो ने बताया कि दिन मंगलवार को पता चला कि ससुराली जनों ने पुत्री को मारकर टांग दिया है।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक महिला के पिता ने शिवली कोतवाली पहुंचकर 7 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज…
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चाट निवादा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय…
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर तथा घार में देश का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े…
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में शुक्रवार को देश का…
पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कस्बे…
पुखरायां।कानपुर देहात के विधा संजीवन शिक्षा निकेतन जूनियर हाइस्कूल हलधरपुर भोगनीपुर में शुक्रवार को स्वतंत्रता…
This website uses cookies.