कानपुर देहात

महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप से आरोपित एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा

एक महिला से दुष्कर्म करने के अपराध में थाना रसूलाबाद पुलिस ने 01 नफर अभियुक्त को घटना घटित होने से मात्र 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर देहात। एक महिला से दुष्कर्म करने के अपराध में थाना रसूलाबाद पुलिस ने 01 नफर अभियुक्त को घटना घटित होने से मात्र 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

 

मालूम हो कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर,जोन कानपुर,आलोक सिंह व पुलिस महानिरीक्षक रेन्ज कानपुर, प्रशान्त कुमार के कुशल मार्गदर्शन में,पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों पर नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में,थाना रसूलाबाद पर वादिनी/पीडिता द्वारा दिनांक 10.12.2023 को मु0अ0सं0 0517/2023 धारा 376(2)n/504/506 भा0द0वि0 बनाम नामजद अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ पप्पू पुत्र रामलाल उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम भोलापुरवा थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात पंजीकृत कराया गया था। मुकदमा उपरोक्त में थाना रसूलाबाद की पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त घटना में वांछित अभियुक्त अनिल उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर घटना घटित होने के मात्र 24 घण्टे के अन्दर विषधन तिराहा रसूलाबाद से दिनांक 11.12.2023 को समय करीब 06.30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में उ0नि0 अरविन्द तिवारी चौकी प्रभारी तिश्ती थाना रसूलाबाद कानपुर देहात, का0 829 अर्जुन सिंह थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात, का0 1207 रविश कुमार थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात का सराहनीय योगदान रहा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कुर्कशुदा मकान की नीलामी 28 अगस्त को, इच्छुक करें प्रतिभाग

कानपुर देहात: तहसीलदार अकबरपुर ने बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलिटेशन काउंसिल, कानपुर से…

29 minutes ago

लखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक ‘रोजगार महाकुंभ’, 1 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा मौका

कानपुर देहात: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है!…

34 minutes ago

कानपुर देहात: ग्राम पंचायत ककलापुर में लगा स्वास्थ्य शिविर

कानपुर देहात: संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकना की प्रधान मोहिनी सिंह के अनुरोध पर,…

41 minutes ago

कानपुर देहात: रसूलपुर गांव में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

कानपुर देहात: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, नव…

46 minutes ago

कानपुर देहात के किसानों के लिए सुनहरा मौका: बागवानी योजनाओं का लाभ उठाएं

कानपुर देहात: अब कानपुर देहात के किसान भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं! सरकार ने…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक समीक्षा बैठक सम्पन्न

कानपुर देहात: जनपद के किसानों को समय से, पर्याप्त मात्रा में तथा पारदर्शी व्यवस्था के…

1 hour ago

This website uses cookies.