कानपुर देहात

महिला शिक्षक संघ ने आयोजित किया रासरंग उत्सव

जनपद की शिक्षिकाओं के द्वारा करवा चौथ पर्व के अवसर पर महिला शिक्षक संघ के बैनर तले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रासरंग उत्सव का आयोजन कानपुर केशव पुरम स्थित पेसिफिक बैंक्विट हॉल में किया गया।

कानपुर देहात:  जनपद की शिक्षिकाओं के द्वारा करवा चौथ पर्व के अवसर पर महिला शिक्षक संघ के बैनर तले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रासरंग उत्सव का आयोजन कानपुर केशव पुरम स्थित पेसिफिक बैंक्विट हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती संगीता सिंह ने दीप जलाकर किया तत्पश्चात सभी शिक्षिकाओं ने गणेश वंदना कर गणेश जी की आरती की जिसमें अंजलि गौड़ शर्मिष्ठा मलिक नीतू बाजपेई भारती अनीता गुप्ता रेखा सचान कोमल गुप्ता शशि अर्चना श्वेता अनीता भारती नीति बीना माया जयश्री शशि अनामिका सोनिका शालिनी आरती प्रेरणा अनुपम दीपिका पूजा रश्मि प्रियंका इत्यादि ने प्रतिभाग किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह का स्वागत जिलाध्यक्ष अंजलि गौड़ ने माला पहना कर किया ब्लॉक अध्यक्ष मैथा शर्मिष्ठा मलिक ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया। अनिता ने अंगवस्त्र पहना कर संगीता सिंह का सम्मान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कीर्ति तिवारी का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इसके पश्चात शिक्षिकाओं ने गीत एवं नृत्य का प्रस्तुतीकरण किया जिसमें अंजली शर्मा सपना अनीता ओझा शशि राव जय श्री कोमल शर्मिष्ठा नीतू पूनम श्वेता प्रतीक्षा पारुल अनामिका साध्वी आरती आदि लगभग बीस नृत्य प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण करवा की प्रतियोगिता का आयोजन रहा प्रतियोगिता में कैटवॉक टैलेंट राउंड व क्विज राउंड में लगभग एक दर्जन प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इसके सभी राउंड जीत कर साध्वी ने क्वीन ताज पर कब्जा किया प्रथम रनरअप दीपिका तिवारी रही और द्वितीय रनर अप जय श्री रही कार्यक्रम में सामूहिक डांडिया का आयोजन किया गया। डांडिया गेटअप में जय श्री श्वेता व शशि राव ने बाजी मारी कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ शिक्षिकाएं सम्मिलित हुई। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी ने पूरे जोश व उत्साह के साथ डांडिया नृत्य में प्रतिभाग किया और  कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में शिक्षक राज्य पुरस्कार 24 से सम्मानित श्रीमती पारुल निरंजन को प्रतीक चिन्ह देकर तथा जिला शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित नीतू वाजपेई को भी प्रतीक चिन्ह देकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अनीता प्रीति व भारती के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंजलि गौड़ व ब्लॉक अध्यक्ष मैथा शर्मिष्ठा मलिक के द्वारा सभी शिक्षिकाओं के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष अंजलि गौड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

जनपद जेल में अपर्णा यादव का दौरा: महिला बंदियों को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…

1 hour ago

कानपुर देहात: महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…

1 hour ago

दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

उरई, जालौन। रविवार रात एक दुखद घटना में झांसी से कानपुर जा रही एक मालगाड़ी…

1 hour ago

जिलाबदर अपराधी तमंचे के साथ गिरफ्तार: चुर्खी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा…

2 hours ago

मनरेगा मजदूरों का फूटा गुस्सा, 40 दिन काम करने के बाद भी मजदूरी नहीं

उरई, जालौन। माधौगढ़ ब्लॉक के रूपापुर ग्राम पंचायत में मनरेगा मजदूरों को 40 दिन मजदूरी…

2 hours ago

देश में डिजिटल जनगणना को लेकर केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी, 2027 से शुरू होगा सर्वे

राजेश कटियार,कानपुर देहात। देश में लंबे समय से प्रतीक्षित जनगणना की प्रक्रिया अब औपचारिक रूप…

2 hours ago

This website uses cookies.