महिला संबंधी अपराध में थाना मूसानगर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा,भेजा कोर्ट
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना मूसानगर पुलिस ने दो अलग अलग दुष्कर्म व पॉस्को मामलों में आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ब्रजेंद्र तिवारी,पुखरायां। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना मूसानगर पुलिस ने दो अलग अलग दुष्कर्म व पॉस्को मामलों में आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट मामले में वांछित चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन कर आरोपी राजपुर थाना क्षेत्र के भाल निवासी प्रमोद उर्फ कल्लू को मुखबिर की सूचना पर भाल गांव के मंदिर से दबोच लिया गया।वहीं दूसरे मामले में आरोपी सट्टी थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी शिवम को मुखबिर की सूचना पर रविवार दोपहर भोगनीपुर सिकंदरा रोड से कुंवरपुर जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दिनेश कुमार व उनकी टीम एस आई सूरजपाल सिंह, एस आई रामाशंकर पाल,हेड कांस्टेबल सनवेद सिंह,जय कुमार,कांस्टेबल अमित कुमार,अवधेश बघेल का सराहनीय योगदान रहा।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.