पुखरायां। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सफलता हासिल करते हुए थाना रसूलाबाद पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर दहेज उत्पीड़न व हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि कन्नौज जनपद के ठठिया थाना अंतर्गत कनौली निवासी रामगोपाल ने बीते 11 सितंबर को अपनी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा उसकी हत्या संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।जिसमें आरोपी फरार चल रहा था।गुरुवार को उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार शर्मा चौकी प्रभारी कहिंजरी कांस्टेबल विनोद कुमार व अंकित ने छापामारी कर आरोपी थाना क्षेत्र के उसरी भगवन्तपुर निवासी शिवदत्त्य उर्फ छोटू पुत्र करन को उसके घर से दबोच लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। "यह देश है वीर जवानों का" की धुन पर देशभक्ति के…
कानपुर देहात। भोगनीपुर के सरदार गेस्ट हाऊस में शनिवार को 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के विचार…
पुखरायां। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने…
कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज तहसील मैथा में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान…
कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० ने आज तहसील रसूलाबाद में आयोजित संपूर्ण समाधान…
एडीओ पंचायत कार्यालय से अटैच कई सफाई कर्मचारी काट रहे हैं मलाई, भीषण गर्मी में…
This website uses cookies.