ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बुधवार को दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा बीते सोमवार को एक महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जालौन जनपद के नई बस्ती राम चबूतरा कालपी निवासी इब्राहिम रजा खान के विरुद्ध दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मामले में आरोपी फरार चल रहा था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।मामले में बुधवार को पुलिस टीम को सफलता हाथ लग गई।पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी इब्राहिम रजा खान को अमरौधा चौकी क्षेत्र के पिपरी मोड़ से दबोच लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।
कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के क्रम में मा0 राज्यमंत्री, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान…
कानपुर देहात।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्र आज अपनी 79वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस मना…
कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…
कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…
This website uses cookies.