G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा ब्यूरो पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अकोढी गांव में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण के तहत कैंप लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया।इस दौरान उन्हें हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई।बताते चलें कि इन दिनों महिला सशक्तिकरण व महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है।पुलिस गांव गांव जाकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं,युवतियों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक करने की मुहिम चला रही है।इसी क्रम में शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के अकोढी गांव में महिला पुलिसकर्मियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।महिलाओं को इसका सदैव अहसास होना चाहिए।
इस दौरान महिला एस आई उमा यादव ने महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि कहीं आते जाते यदि रास्ते में या फिर कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे, तो घबराएं नहीं।ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए आप खुद एक्टिव रहें तथा टोल फ्री नंबर पर कॉल करके तुरंत पुलिस को सूचना करें।इस दौरान उपस्थित महिलाओं को वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090,महिला हेल्पलाइन नंबर 181,पुलिस कंट्रोल नंबर 112,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस मौके पर एस आई चरन सिंह,महिला आरक्षी उमा बादाम, रजनी परमार,इश्तिखार हुसैन,अनुज कुमार, ग्राम प्रधान मो नफीस,शाकिब रजा,रविंद्र राव,अनीशा,सुमन,रीना आदि महिलाएं तथा पुरुष मौजूद रहे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.