उन्नाव

महिला सिपाही का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता मिला

लखनऊ कैंट में मंगलवार रात्रि एक महिला सिपाही ने बॉयफ्रेंड से कहासुनी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला सिपाही का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता मिला।घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। लखनऊ कैंट में मंगलवार रात्रि एक महिला सिपाही ने बॉयफ्रेंड से कहासुनी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला सिपाही का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता मिला।घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की। परिजनों के आरोपों को देखते हुए महिला सिपाही का मोबाइल व कैमरे में मौजूद दस्तावेज जब्त किए गए हैं। उन्नाव के गांधीनगर में रहने वाले अंजनी तिवारी की साड़ी की दुकान है।उ नकी बेटी आँशी तिवारी 27 वर्ष पुलिस भर्ती बोर्ड में तैनात थी।

मंगलवार रात्रि आंशी ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।लखनऊ कैंट में पार्षद आशुतोष शुक्ला के घर किराए पर रहने वाली आंशी 2019 बैच में सिपाही पद पर भर्ती हुई थी।सिपाही आंशी की मां सुषमा ने बताया कि उसकी बेटी बहुत होनहार थी।मुख्यमंत्री ने उसको ज्वाइनिंग लेटर दिया था।एस आई की भर्ती आने पर दरोगा की तैयारी करने लगी थी।घटना के कुछ समय पहले शाम करीब छः बजे फोन पर उससे बात हुई थी।पूरे परिवार के हालचाल पूछने के बाद उसने सुबह फोन करने की बात कही थी।अखिल से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।जिसके बाद दोनों करीब आ गए थे।

 

इसी बीच आंशी को अखिल के कई और लड़कियों से संबंध होने की बात पता चली।इसको लेकर दोनों में विवाद होने लगा।वहीं अखिल अपने पुराने संबंधों को लेकर ब्लैकमेल करने लगा।जिसके चलते वह मानसिक और आर्थिक तौर पर परेशान रहने लगी।जिसके चलते उसने यह कदम उठा लिया।भाई प्रशांत तिवारी ने बताया कि रात 11.45 पर बहन के इटावा निवासी बॉयफ्रेंड अखिल त्रिपाठी का मैसेज आया कि उसकी बहन से लड़ाई हो गई है।वह फोन नहीं उठा रही है।

उसके बाद हमने भी कई बार कोशिश की लेकिन फोन नही उठा।बुधवार सुबह करीब नौ बजे आलमबाग निवासी बहनोई आशुतोष मिश्रा को उसके घर भेजा।दरवाजा न खुलने पर खिड़की से देखा तो उसका शव फांसी के फंदे से लटका रहा था।जिसके बाद बहनोई ने पुलिस को सूचना दी।घटना के बाद से मां सुषमा तथा बहन रजनी का रो रो कर बुरा हाल है।पिता घटना के बाद से इतने सदमे में हैं कि कुछ बोल नहीं पा रहे हैं।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वहीं पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

1 hour ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

1 hour ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

2 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

2 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

2 hours ago

बालिका व बालक गृह का औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर अधिकारियों को निर्देश

कानपुर नगर: कानपुर नगर में जिला जज चवन प्रकाश, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और जिला…

2 hours ago

This website uses cookies.