कानपुर देहात

महिला सिपाही ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद अंतर्गत थरियांव पुलिस में तैनात महिला आरक्षी ने सरकारी आवास के तीसरी मंजिल पर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले महिला आरक्षी अपने मंगेतर से बात कर रही थी।हालांकि पुलिस अभी इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद अंतर्गत थरियांव पुलिस में तैनात महिला आरक्षी ने सरकारी आवास के तीसरी मंजिल पर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले महिला आरक्षी अपने मंगेतर से बात कर रही थी।हालांकि पुलिस अभी इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सोमवार की रात थरियांव पुलिसकर्मियों के लिए बने सरकारी आवास के तीसरे मंजिल पर रहने वाली महिला सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया जाता है कि प्रियंका सरोज थरियांव पुलिस में बीते पांच वर्षों से आरक्षी के पद पर तैनात थी।वह थाना परिसर में स्थित पुलिसकर्मियों के लिए तीन मंजिल के बिल्डिंग में तीसरे मंजिल पर रहती थी।

वह मूलरूप से जौनपुर जनपद के पतौरा की रहने वाली है।बताया जा रहा है कि परिजनों ने सरोज का विवाह तय कर दिया था।18 नवंबर को बारात आना था।ड्यूटी खत्म करने के बाद कमरे पर पहुंची प्रियंका का जिस युवक से विवाह तय हुआ था उसी से बात कर रही थी।आशंका व्यक्त की जा रही है कि मंगेतर से बातचीत के दौरान कुछ विवाद हुआ होगा।इसके बाद प्रियंका ने खौफनाक कदम उठा लिया होगा।

हालांकि यह पुलिस के जांच का विषय है।बताया जाता है कि महिला आरक्षी के मंगेतर को आशंका हुई कि प्रियंका अपने कमरे पर आत्महत्या की कोशिश कर रही है।इसलिए महिला आरक्षी के मंगेतर ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी।सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मी तत्काल भागते हुए महिला आरक्षी के कमरे में पहुंच गए।आरक्षी के कमरे के दरवाजे को तोड़कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि थरियांव पुलिस में 2018 बैच की महिला आरक्षी प्रियंका सरोज ने अपने कमरे में पंखे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।मामले की जानकारी उसके रिश्तेदार द्वारा पुलिस को फोन कर दी गई।मृतका के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।विधिक कार्यवाही की जा रही है।महिला आरक्षी ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में जांच पड़ताल की जा रही है।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुखरायां में चला सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

10 hours ago

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवराहट पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…

10 hours ago

चौकी प्रभारी सिठमरा रजनीश कुमार वर्मा ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मची अफरा तफरी

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

10 hours ago

रनियां थाने में चार एस आई का तबादला, दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…

10 hours ago

कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…

10 hours ago

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

13 hours ago

This website uses cookies.