कानपुर देहात

महिला सुरक्षा टीम ने नवरात्रि में छात्राओं और महिलाओं को किया जागरूक

जिले के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति के नेतृत्व में मिशन शक्ति के विशेष जागरूकता अभियान को महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा जनपद में चलाया जा रहा है। यह अभियान शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए आयोजित किया गया है।

मोहित बाथम, कानपुर देहात: जिले के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति के नेतृत्व में मिशन शक्ति के विशेष जागरूकता अभियान को महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा जनपद में चलाया जा रहा है। यह अभियान शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए आयोजित किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान पुलिस की महिला सुरक्षा टीम ने विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, गांवों में जाकर महिलाओं से संवाद किया और उन्हें विभिन्न प्रकार के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लैंगिक अपराधों और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। इन कार्यक्रमों में लैंगिक अपराधों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
मंगलपुर थाने पर तैनात महिला सुरक्षा टीम की महिला कांस्टेबल आरती परिहार और माधुरी शर्मा ने कस्बा झींझक पहुंच कर बाजार, रेलवे स्टेशन झींझक और स्कूलों में उपस्थित छात्राओं और बच्चियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया जैसे महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098। इसके साथ ही अभियान में महिलाओं को यह समझाया गया कि वे कार्यस्थल, स्कूल या कॉलेज में होने वाले लैंगिक अपराधों या घरेलू हिंसा की घटनाओं को चुपचाप न सहें। उन्हें तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया ताकि त्वरित सहायता मिल सके।
महिला कांस्टेबल माधुरी शर्मा ने दी हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी
इस अभियान के तहत सभी थानों में महिला सहायता हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जहां महिला आरक्षी हर मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायता प्रदान करती हैं। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। मिशन शक्ति अभियान न केवल महिलाओं को सुरक्षा का अनुभव दिलाता है, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक भी करता है। इस प्रकार के अभियानों से समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत बनाने में मदद मिलती है यह बात महिला आरक्षी माधुरी शर्मा ने जागरूकता अभियान के तहत कही।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मां के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी पुत्र गिरफ्तार

अमन यात्रा ब्यूरो,पुखरायां।कानपुर देहात में मां बेटे के रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना सामने…

8 minutes ago

फतेहपुर में स्कॉर्पियो ने छात्रा को रौंदा, दर्दनाक मौत; चालक फरार

फतेहपुर – फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे में आज उस समय मातम पसर गया जब…

6 hours ago

कानपुर देहात में त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण शुरू: आयोग ने जारी की समय-सारिणी

कानपुर देहात – राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कानपुर देहात…

6 hours ago

बेसिक शिक्षकों के सब्जेक्ट मैपिंग का आदेश जारी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों…

9 hours ago

कानपुर देहात में शातिर लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,साथी फरार

पुखरायां।कानपुर देहात में थाना भोगनीपुर पुलिस ने बुधवार शाम बाइक सवारों से लूट की घटना…

12 hours ago

थाने के मंदिर में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी

पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना परिसर स्थित मंदिर में बुधवार को एक प्रेमी जोड़े ने…

1 day ago

This website uses cookies.