माता गायत्री की प्राण प्रतिष्ठा एवम् 24 कुण्डीय महायज्ञ जनपद मुख्यालय पर कल

जनपद मुख्यालय अकबरपुर में नवनिर्मित माता गायत्री के मन्दिर में मूर्ति स्थापना की योजना तैयार की गई है जिसके अनुसार 11 मार्च से 14 मार्च 2024 तक अनेक कार्यक्रम संपन्न कराए जायेंगे।इस संबंध में नगर के प्रमुख समाज सेवी प्रशांत ओमर ने बताया कि आयोजन के प्रथम दिन माता गायत्री की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर भ्रमण कार्यक्रम रखा गया है

देहात। जनपद मुख्यालय अकबरपुर में नवनिर्मित माता गायत्री के मन्दिर में मूर्ति स्थापना की योजना तैयार की गई है जिसके अनुसार 11 मार्च से 14 मार्च 2024 तक अनेक कार्यक्रम संपन्न कराए जायेंगे।इस संबंध में नगर के प्रमुख समाज सेवी प्रशांत ओमर ने बताया कि आयोजन के प्रथम दिन माता गायत्री की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर भ्रमण कार्यक्रम रखा गया है जो रूरा रोड स्थित ऐतिहासिक कालिका देवी मंदिर परिसर कलश पूजन कर मूर्ति स्थापना स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कान्हा गोशाला के निकट नवनिर्मित मन्दिर तक जायेगी।

उन्होंने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि कलश पूजन एवम् यात्रा में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करें।इसके अतिरिक्त आयोजन में शामिल होने के लिए नगर पंचायत अकबरपुर के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन एडवोकेट, सुरेंद्र शर्मा एडवोकेट, अजीत सिंह पिन्टू,गौरव दुबे,समाज सेवी अमर सिंह यादव,मधुलिका यादव, पूर्व सभासद श्याम तिवारी,गोपाल सैनी,श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष अनूप कुमार त्रिपाठी,व्यवसायी श्याम ओमर आदि ने आग्रह किया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

13 hours ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

14 hours ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

14 hours ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

15 hours ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

15 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: वन विभाग ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, देशप्रेम का संदेश

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कानपुर देहात…

15 hours ago

This website uses cookies.