मानव चित्त पर खास प्रभाव डालती है गीत चिकित्सा : डॉ. संगीता श्रीवास्तव

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के संगीत विभाग द्वारा संगीत चिकित्सा विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तीसरे दिन बुधवार को तीन सत्रों में आयोजित किया गया।

कानपुर,अमन यात्रा । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के संगीत विभाग द्वारा संगीत चिकित्सा विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तीसरे दिन बुधवार को तीन सत्रों में आयोजित किया गया। इसमें मानव जीवन में संगीत का महत्व तथा संगीत चिकित्सा का विभिन्न रोगों में प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया।

डी.जी.पी.जी कॉलेज की संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता श्रीवास्तव ने संगीत चिकित्सा के प्रयोगात्मक पक्ष से रुबरु कराते हुए संगीत के सकारात्मक पक्ष को प्रतिभागियों के समक्ष साझा किया। उन्होंने कहा कि एक संतुलित व्यक्तित्व के निर्माण में संगीत की अहम भूमिका होती है। यह एक ऐसी विधा है जो मानव के चित्त पर खास प्रभाव डालती है, जिससे मानव चित्त प्रफुल्लित हो उठता है। दूसरे सत्र में प्रो. लावण्या कीर्ति सिंह ने विभिन्न रोगों पर संगीत के रागों के प्रभाव का उल्लेख करते हुए लोकगीतों और लोक शैली पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि संगीत चिकित्सा में प्रमाणिकता होना अति आवश्यक है, जिससे रोगियों में मानसिक रूप से इसके लिए विश्वास में प्रगति हो सके।

तीसरे सत्र में संगीत चिकित्सक डॉ. रुचि श्रीवास्तव ने डिप्रेशन, पाचन, अनिद्रा, क्रोध, याददाश्त कमजोर होना जैसी बीमारियों में संगीत चिकित्सा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संगीत शिक्षा की अनिवार्यता हर एक मानव के लिए महत्वपूर्ण है। संगीत के सात सुर मानव शरीर के सात चक्र मूलाधार, स्वाधिष्ठान, मणिपुर, अनाहत, विशुद्ध, आज्ञा और सहस्त्र चक्र को सुचारु रखने में मदद करते है। समन्वयक डॉ. ऋचा मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन और आफलाइन माध्यम से आयोजित होने वाली इस एफडीपी में तीन सत्रों में व्याख्यानों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की प्रेरणा से आयोजित यह एफडीपी संगीत को जीवन और स्वास्थ्य के एक अंग के रूप में स्थापित करने की एक पहल के तौर पर है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में 19 जून को 50 ओपन जिम का होगा शुभारंभ: स्वस्थ जीवन शैली को मिलेगा बढ़ावा

कानपुर देहात।  कानपुर देहात के ग्रामीणों के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का…

2 hours ago

कानपुर देहात में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर हिंसक झड़प

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण…

21 hours ago

कानपुर देहात में जान से मारने की नियति से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार,भेजा कोर्ट

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में…

21 hours ago

कानपुर देहात ने एस पी ने की अपराध समीक्षा बैठक,दिए निर्देश

पुखरायां।कानपुर देहात के पुलिस लाइन माती स्थित सभागार में बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा…

22 hours ago

कानपुर देहात में रेलवे लाइन किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां। कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के रूरा रेलवे लाइन के किनारे खड्ड में…

1 day ago

यात्रियों के लिए खुशखबरी: झांसी-लखनऊ पैसेंजर अब गोविंदपुरी तक चलेगी

उरई। झांसी मंडल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए झांसी से लखनऊ जाने…

1 day ago

This website uses cookies.