G-4NBN9P2G16
प्रयागराज/कानपुर देहात। प्रदेश के सभी राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों व उच्च शिक्षा निदेशालय के कर्मियों का सेवा विवरण मानव संपदा पोर्टल पर एक अक्टूबर तक दर्ज हो जाने थे लेकिन अब तक यह काम पूरा नहीं हुआ है जो विवरण दर्ज किए गए हैं उसके सत्यापन में लापरवाही बरती जा रही है। इसलिए पिछले दिनों उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया कि सेवा विवरण दर्ज करने का काम त्रुटिरहित किया जाए।
उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफेसर ब्रह्मदेव ने 25 अगस्त को निर्देश दिया था कि सभी कर्मियों की नियुक्ति, कार्यभार ग्रहण, कार्यमुक्ति, अवकाश प्रबंधन, वेतन आहरण, स्थानांतरण, वार्षिक मूल्यांकन आदि का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर एक अक्टूबर तक दर्ज कर दिया जाए। इसे हर महीने के प्रथम सप्ताह में अपडेट किया जाएगा। निदेशक के संज्ञान में आया कि विवरण को सत्यापित करने से पूर्व सत्यापनकर्ता द्वारा मूल सेवा पुस्तिका और अभिलेख का मिलान नहीं किया जा रहा है, यह गंभीर लापरवाही है।
इसलिए सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया कि मानस संपदा सेल में तीन कर्मियों को तैनात किया जाए जो सभी के विवरण पोर्टल पर दर्ज करें। उसके बाद सेवा पुस्तिका के सत्यापन का कार्य प्राचार्य करें। पोर्टल पर कोई भी इंट्री मूल सेवा पुस्तिका के आधार पर ही होगी। महाविद्यालय के सभी कर्मियों को उनका मानव संपदा कोड और पासवर्ड उपलब्ध करा दिया जाए जिससे वह अपनी सेवा पुस्तिका देख सकें। त्रुटि होने पर संशोधन किया जा सके।
कानपुर नगर: अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) डॉ. राजेश कुमार ने आम जनता को सूचित किया है कि प्रदेश सरकार के… Read More
जालौन: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा वर्ष 2025 में घोषित परिणामों में चयनित 27 व्यवसाय अनुदेशकों को… Read More
पुखरायां: भोगनीपुर तहसील के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन… Read More
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, हम अक्सर अपने शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग - दिल - की देखभाल करना… Read More
कानपुर देहात: झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। पामा स्टेशन के पास लखनऊ की ओर जा रही साबरमती… Read More
कानपुर देहात: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) कानपुर देहात चैप्टर की वार्षिक आम सभा की बैठक बीते शनिवार की शाम कानपुर… Read More
This website uses cookies.