उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
माय भारत पोर्टल के एक वर्ष पूर्ण होने पर दीपावली की दी गई शुभकामनाएं,स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
माय भारत पोर्टल के एक वर्ष पूर्ण होने पर सुभाषचंद्र बोस युवा मंडल द्वारा बुधवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अमरौधा कस्बे में प्रतिष्ठित दुकानदारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं

पुखरायां। माय भारत पोर्टल के एक वर्ष पूर्ण होने पर सुभाषचंद्र बोस युवा मंडल द्वारा बुधवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अमरौधा कस्बे में प्रतिष्ठित दुकानदारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।सुभाष चंद्र बोस युवा मंडल के संरक्षक उमंग मिश्रा ने बताया कि माय भारत अभियान के तहत सुभाषचंद्र बोस युवा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा दीपावली पर्व के चलते अमरौधा कस्बे में प्रत्येक दुकानों एवं प्रतिष्ठित दुकानदारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं साथ ही उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.