G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात,अमन यात्रा। जनपद के समस्त मत्स्य पालकों को जिला मत्स्य अधिकारी डा0 रणजीत सिंह ने बताया है कि माह जुलाई 2021 से सितम्बर 2021 तक मत्स्य सीजन रहेगा। इस अवसर पर तालाबों, जलाशयों, झीलों एवं अन्य जल प्रणालियों में शुद्ध कतला, रोहू व नैन मत्स्य प्रजातियों की रोगरोधी एवं उन्नतशील मत्स्य बीज की आपूर्ति मत्स्य विकास निगम की हैचरियों से की जायेगी जिससे जनपद की मत्स्य उत्पादकता तीव्र गति से बढ़े।
जिला मत्स्य अधिकारी ने जनपद के समस्त मत्स्य पालकों से अनुरोध किया है कि अपने तालाबों में मत्स्य बीज संचय की धनराशि तत्काल कोविड-19 की आचार संहिता का पालन करते हुए कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, माती कानपुर देहात में जमा करायें ताकि मत्स्य बीज की आपूर्ति समयानुसार की जा सके।
मत्स्य बीज की दरें अर्थात् रोहू, मतला, नैन का मिश्रित बीज माह- जुलाई, 2021 तक रू0 110/- प्रति हजार मत्स्य बीज, अगस्त व सितम्बर, 2021 में रू0 120 प्रति हजार मत्स्य बीज रहेगा, इसके अतिरिक्त शुद्ध कतला व शुद्ध ग्रास कार्प मत्स्य बीज की दरें क्रमशः रू0 200 प्रति हजार व रू0 250 प्रति हजार मत्स्य बीज रहेगा।
मत्स्य बीज मूल्य के अतिरिक्त यातायात व्यय अलग से देय होगा। ज्ञातव्य हो कि सरकारी बच्चा लेने पर ही मत्स्य पालकों का नाम अभिलेखों में दर्ज होता है तथा उसको विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाता है। बिना विभागीय अनुमति के प्राइवेट हैचरी से बच्चा क्रय कर तालाबों में डालने पर विभाग की कोई जिम्मेदारी नही है।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.