उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मा० मंत्री जी ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, माती में वृक्षारोपण महाअभियान 2025 का जनपद में किया शुभारंभ।

पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन के उद्देश्य से आज दिनांक 09 जुलाई 2025 को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, माती में वृक्षारोपण महाअभियान 2025 का शुभारम्भ अत्यंत उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मा० मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश राकेश सचान, भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष रेणुका सचान व जिलाधिकारी आलोक सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया

Story Highlights
  • केवल वृक्ष लगाना पर्याप्त नहीं, उनका संरक्षण सबसे आवश्यक कार्य है : मा. मंत्री जी।

कानपुर देहात। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन के उद्देश्य से आज दिनांक 09 जुलाई 2025 को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, माती में वृक्षारोपण महाअभियान 2025 का शुभारम्भ अत्यंत उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मा० मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश राकेश सचान, भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष रेणुका सचान व जिलाधिकारी आलोक सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। अभियान का शुभारम्भ प्रदेश सरकार की भावनात्मक थीम “एक वृक्ष माँ के नाम” ने इस कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक स्वागत गीत और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का हृदय से अभिनंदन किया। पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान मा0 मा0 मंत्री जी ने पीपल, बरगद और नीम के पौधों का त्रिवेणी वृक्षारोपण कर महाअभियान की शुरुआत की गयी।

देहात पुलिस पर कलंक 12

मा० मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा “केवल वृक्ष लगाना पर्याप्त नहीं, उनका संरक्षण सबसे आवश्यक कार्य है। हर विभाग सुनिश्चित करें कि लगाया गया हर पौधा सुरक्षित और संरक्षित रहे। उत्तर प्रदेश सरकार का यह पर्यावरणीय प्रयास केवल सरकारी नहीं, जन-जन का अभियान बनना चाहिए- यही इसका उद्देश्य है।” उन्होंनें बताया कि आज जहां उत्तर प्रदेश में लगभग 37 करोड़ पौधे रोपित किये जायेंगे, वहीं कानपुर देहात में भी 59,56,400 पौधे रोपित होंगे, जिसमें वन विभाग द्वारा लगभग 32,81,400 पौधे रोपित किये जायेंगे व अन्य विभागों द्वारा विभिन्न स्थलों पर पौधे रोपित कर एक कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। वृक्षारोपण में आम, जामुन, आंवला, अमरूद, नीम, शीशम, बेल, अर्जुन, सहजन आदि के पौधे की प्रमुख प्रजातियाँ शामिल हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृक्षारोपण शपथ रहा, जिसमें समस्त अतिथियों, शिक्षकगणों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों ने एक साथ भाग लिया। शपथ का उद्देश्य वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाना था। इस दौरान यह भी शपथ ली गयी कि “मैं शपथ लेता हूँ कि 09 जुलाई, 2025 को आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए पौधे लगाऊँगा तथा उनके संरक्षण व पालन-पोषण का दायित्व भी निभाऊँगा।

मैं पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं जैव विविधता को बनाए रखने हेतु अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करूँगा। मैं संकल्प लेता हूँ कि अपने परिवार, मोहल्ले, ग्राम व संस्थान को हरा-भरा बनाने में सहयोग करूँगा। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, मैं उनकी रक्षा जीवन भर करता रहूँगा।“ इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने यह संकल्प लिया कि वे कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे, उसकी देखभाल करेंगे तथा दूसरों को भी पौधरोपण हेतु प्रेरित करेंगे। उनके संकल्प और ऊर्जा ने इस अभियान को जनांदोलन का स्वरूप प्रदान किया। इस मौके पर जिलाधिकारी आलोक सिंह ने भी वृक्षारोपण कर जनपद वासियों से वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोग एक वृक्ष जरूर लगाए।

जैसा की सरकार का अभियान है “एक पेड़ मां के नाम“। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान व अन्य जलवायु परिवर्तन संबंधी घटनाओं के दृष्टिगत पर्यावरण संरक्षण/ वृक्षारोपण पर विशेष बल देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो पौधे लगाए जाय, उनका संरक्षण भी किया जाय, जिससे हमारी आने वाली पीढियों को हम अच्छा पर्यावरण दे सकें। इससे पूर्व प्रभागीय वनाधिकारी ए0 के0 पाण्डेय द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया, जिसमें वृक्षारोपण अभियान के महत्व और जनसहभागिता पर प्रकाश डाला गया। तदोपरान्त विद्यालय में छात्र छात्राओं द्वारा भी पौधे रोपित किया गए जिनकी जिम्मेदारी विद्यार्थियों को सौंपी गई, जिससे वृक्षों के संरक्षण को व्यवहारिक एवं सतत बनाया जा सके। इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधिगण, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र, डीएफओ एके पाण्डेय, तहसीलदार अकबरपुर पवन कुमार, विद्यालय प्राचार्य एएच अन्सारी, जिला परियोजना अधिकारी विवेक सैनी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण, छात्र-छात्राऐं, शिक्षक व आमजन उपस्थित रहे।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading