G-4NBN9P2G16

मा0 राष्ट्रपति जी के जनपद के परौंख गांव में भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस

मा0 राष्ट्रपतिनिरीक्षण के दौरान चल रहे कार्यो को समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये, उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाये जो निर्देश दिये जाये उनका शत प्रतिशत पालन किया जाये।

कानपुर देहात,अमन यात्रा। मा0 राष्ट्रपति, मा0 प्रधानमंत्री, मा0 राज्यपाल, मा0 मुख्यमंत्री के जनपद कानपुर देहात के तहसील डेरापुर क्षेत्र के गांव परौंख में संभावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक स्वप्रिल ममगाई ने गांव में चल रहे कार्यो का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल पर मंच, पण्डाल, पार्किंग का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान चल रहे कार्यो को समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये, उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाये जो निर्देश दिये जाये उनका शत प्रतिशत पालन किया जाये।

इसके पश्चात झलकारीबाई राजकीय विद्यालय में पहुंचकर वहां पर साफ सफाई, पेन्टिंग, पुताई समय से कराये जाने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके पश्चात उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय परौंख, ओपेन जिम, खेल का मैदान, पथरी देवी, अम्बेडकर पार्क, मिलन केन्द्र आदि का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से सम्पूर्ण कार्य कर ले, किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाये, गांव में साफ सफाई, नालियों की साफ सफाई, सड़के इत्यादि दुरस्त कर ले। उन्होंने कहा कि जो निर्माण कार्य चल रहे है उन्हें उन्हें लगकर दुरस्त कराये। इस मौके पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

44 seconds ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

1 minute ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

24 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

51 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.