औरैया

मिट्टी की खोदाई के दौरान किसान को मिला खजाना, ग्रामीणों के बीच बना कौतूहल

यूपी के औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के बादशाहपुर छौंक में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों में उस समय कौतूहल बन गया, जब मिट्टी की खोदाई में खजाना निकलने की जानकारी हुई। एक किसान को मिट्टी की खोदाई किए जाते समय 10 पीली धातु व दो सफेद धातु के सिक्के मिले।

औरैया,अमन यात्रा । यूपी के औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के बादशाहपुर छौंक में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों में उस समय कौतूहल बन गया, जब मिट्टी की खोदाई में खजाना निकलने की जानकारी हुई। एक किसान को मिट्टी की खोदाई किए जाते समय 10 पीली धातु व दो सफेद धातु के सिक्के मिले। घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। फिलहाल पुरातत्व विभाग को सूचना दी गई है और अफसरों ने पड़ताल शुरू कर दी है। अभी स्पष्ट नहीं है कि सिक्के किस धातु के बने लेकिन ग्रामीणों में सोने की मुहरें होने की चर्चा बनी हुई है।

शुक्रवार को बादशाहपुर छौंक निवासी रामबाबू पाल के घर के पास खेत में मिट्टी की खुदाई कर रहा था। उसी दौरान उसे 10 पीली धातु व दो सफेद धातु के सिक्के मिले, जिसे उसने पुलिस को बिना सूचना दिए अपने घर में रख लिए। इसकी जानकारी जब पड़ोसी को हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने किसान से पूछताछ की, जिस पर उसने सिक्के पुलिस के सुपुर्द किए। रामबाबू ने बताया कि उसके अलावा अन्य ग्रामीणों के पास भी सिक्के हैं, जिन्हेंं वह बता नहीं रहे हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को दी है। पुरातत्व के अधिकारी सिक्कों के चेक कर रहे हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिन किसानों के पास और सिक्के हैं, उन्हेंं तलाशा जा रहा है।

सोने व चांदी के सिक्के होने की चर्चा :आसपास के गांव से लोग पहुंचे और सोने चांदी के सिक्के मिलने की चर्चा करते रहे। मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी व पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को दी गई है। प्रशासन का कहना है कि पुरातत्व विभाग से पड़ताल कराई जाएगी। जांच के बाद ही सिक्कों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कई ग्रामीण चुरा ले गए सिक्के :-  स्थानीय लोगों ने बताया कि मिट्टी के खोदाई के दौरान कई सिक्के निकले थे, जिसे कई ग्रामीणों ने अपने घर छुपा लिया है। पुलिस पूछताछ सभी सिक्के अपने कब्जे में लेना प्रयास कर रही है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत

कानपुर देहात में आज ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात 20 वर्षीय युवक की…

12 hours ago

कानपुर देहात में दिनदहाड़े किशोर का अपहरण,फैली सनसनी

कानपुर देहात के थाना डेरापुर क्षेत्र के कोरौवा गांव में एक घटना सामने आई है।यहां…

13 hours ago

कानपुर देहात: RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम, DM ने दिए सख्त निर्देश

  कानपुर देहात - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा…

13 hours ago

किशोरपुर में ‘डिजिटल क्रांति’: जयदेवी राजाराम चैरिटी फाउंडेशन ने खोला अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब

कानपुर देहात : जयदेवी राजाराम चैरिटी फाउंडेशन और किशोरपुर के निवासी सुशील सचान व अकबाल…

1 day ago

कानपुर सेंट्रल पर बिछुड़ी अनुष्का, नौ दिन बाद पिता-भाई से मिलकर मुस्कुराया परिवार

कानपुर: देवरिया जनपद की 14 वर्षीय अनुष्का सिंह के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पानी…

1 day ago

यूपी रोडवेज कानपुर में महिला संविदा परिचालकों की भर्ती, 25 जुलाई को रोजगार मेला

कानपुर नगर: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC), कानपुर क्षेत्र, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा…

1 day ago

This website uses cookies.