G-4NBN9P2G16
औरैया,अमन यात्रा । यूपी के औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के बादशाहपुर छौंक में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों में उस समय कौतूहल बन गया, जब मिट्टी की खोदाई में खजाना निकलने की जानकारी हुई। एक किसान को मिट्टी की खोदाई किए जाते समय 10 पीली धातु व दो सफेद धातु के सिक्के मिले। घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। फिलहाल पुरातत्व विभाग को सूचना दी गई है और अफसरों ने पड़ताल शुरू कर दी है। अभी स्पष्ट नहीं है कि सिक्के किस धातु के बने लेकिन ग्रामीणों में सोने की मुहरें होने की चर्चा बनी हुई है।
शुक्रवार को बादशाहपुर छौंक निवासी रामबाबू पाल के घर के पास खेत में मिट्टी की खुदाई कर रहा था। उसी दौरान उसे 10 पीली धातु व दो सफेद धातु के सिक्के मिले, जिसे उसने पुलिस को बिना सूचना दिए अपने घर में रख लिए। इसकी जानकारी जब पड़ोसी को हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने किसान से पूछताछ की, जिस पर उसने सिक्के पुलिस के सुपुर्द किए। रामबाबू ने बताया कि उसके अलावा अन्य ग्रामीणों के पास भी सिक्के हैं, जिन्हेंं वह बता नहीं रहे हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को दी है। पुरातत्व के अधिकारी सिक्कों के चेक कर रहे हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिन किसानों के पास और सिक्के हैं, उन्हेंं तलाशा जा रहा है।
सोने व चांदी के सिक्के होने की चर्चा :– आसपास के गांव से लोग पहुंचे और सोने चांदी के सिक्के मिलने की चर्चा करते रहे। मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी व पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को दी गई है। प्रशासन का कहना है कि पुरातत्व विभाग से पड़ताल कराई जाएगी। जांच के बाद ही सिक्कों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
कई ग्रामीण चुरा ले गए सिक्के :- स्थानीय लोगों ने बताया कि मिट्टी के खोदाई के दौरान कई सिक्के निकले थे, जिसे कई ग्रामीणों ने अपने घर छुपा लिया है। पुलिस पूछताछ सभी सिक्के अपने कब्जे में लेना प्रयास कर रही है।
कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
This website uses cookies.