मिट्टी के दीये, उज्जवल भविष्य: बिहान दीदियों का संदेश

बिहान दीदियों ने जिला पंचायत परिसर में सजाए गए मंडप में गोबर के दीये, पापड़, हैंड वाश, फ्लोर क्लीनर, चिड़िया अगरबत्ती और मसालों जैसे विभिन्न उत्पादों के स्टाल लगाकर दिवाली की रौनक बढ़ा दी है।

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: बिहान दीदियों ने जिला पंचायत परिसर में सजाए गए मंडप में गोबर के दीये, पापड़, हैंड वाश, फ्लोर क्लीनर, चिड़िया अगरबत्ती और मसालों जैसे विभिन्न उत्पादों के स्टाल लगाकर दिवाली की रौनक बढ़ा दी है। पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ ने अपनी टीम मेंबर भारती सालुन्खे के साथ बिहान बाजार का दौरा किया और दीदियों के हाथों से बने उत्पादों की खरीदारी कर उनका हौसला बढ़ाया।

लाठ ने लोगों से अपील की कि इस दिवाली पर दीदियों के बनाए उत्पादों को प्राथमिकता दें और स्थानीय कारीगरों का समर्थन करें। उन्होंने कहा, “राष्ट्रहित का गला घोंटकर थाली में छेद ना करना, मिट्टी वाले दीपक जलाना इस दिवाली में।” उन्होंने बताया कि कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण ने भी बिहान बाजार का दौरा किया और दीदियों के उत्पादों की सराहना करते हुए खरीदारी की।

पायल शब्द लाठ ने बताया कि उनका संगठन समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे जिला पंचायत में आयोजित बिहान बाजार में जाएं और दीदियों के उत्पादों को खरीदकर उनके आत्मनिर्भर बनने के प्रयास में योगदान दें।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

12 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

1 day ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

1 day ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

1 day ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

1 day ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

1 day ago

This website uses cookies.