अपना जनपद

मिशन शक्ति अभियान आदर्श जनता इंटर कॉलेज डोभा में छात्राओं,बालिकाओं को किया गया जागरूक,दिए गए आत्मरक्षा के टिप्स

मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत सोमवार को थाना बरौर की महिला सुरक्षा दल द्वारा थाना क्षेत्र के आदर्श जनता इंटर कॉलेज डोभा में गोष्ठी का आयोजन कर छात्राओं बालिकाओं को जागरूक किया गया

पुखरायां।मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत सोमवार को थाना बरौर की महिला सुरक्षा दल द्वारा थाना क्षेत्र के आदर्श जनता इंटर कॉलेज डोभा में गोष्ठी का आयोजन कर छात्राओं बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई।सोमवार को आदर्श जनता इंटर कॉलेज डोभा में छात्राओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की पुलिसकर्मी हेमा सोनी ने कहा कि स्कूल कॉलेज रास्ते आते जाते समय अगर कोई मनचला शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।इसके अलावा थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।महिलाएं, बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।महिलाएं,बालिकाएं वूमेन पावरलाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस दौरान उन्हें यातायात नियम,ह्यूमन ट्रैफिकिंग,चाइल्ड एब्यूज,बाल श्रम उन्मूलन,बाल विवाह रोकथाम समेत अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इस मौके पर थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में छात्राएं,बालिकाएं मौजूद रहीं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खेत में मिले विक्षिप्त व्यक्ति की हैलेट अस्पताल में हुई मौत, पहचान की कोशिश जारी

कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…

12 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

18 hours ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

18 hours ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

18 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सराय में एक…

18 hours ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रूरा थाना क्षेत्र के गेंदामऊ पुल के…

18 hours ago

This website uses cookies.