कानपुर देहात

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं,बालिकाओं को किया गया जागरूक,टोल फ्री नंबरों की दी गई जानकारी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजना मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत मंगलवार को कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर महिला सुरक्षा टीम द्वारा कस्बा पुखरायां में जगह जगह गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया गया।

पुखरायां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजना मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत मंगलवार को कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर महिला सुरक्षा टीम द्वारा कस्बा पुखरायां में जगह जगह गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई।मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत पुखरायां कस्बे के आनंदेश्वर धाम तथा सरस्वती शिशु मंदिर में महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस दौरान महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की दीपा बादाम ने कहा कि स्कूल कॉलेज,रास्ते आते जाते अगर कोई मनचला,शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो डरें नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर बेहिचक अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जायेगी।इसके अलावा थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।महिलाएं,बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

महिलाएं, बालिकाएं वूमेन पावर लाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102, फायर ब्रिगेड 101 तथा साइबर संबंधी सुरक्षा के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।वहीं इस दौरान उन्हें ह्यूमन ट्रैफिकिंग,चाइल्ड एब्यूज,बाल श्रम उन्मूलन,बाल विवाह रोकथाम तथा अन्य सरकारी योजनाओं से भी रूबरू कराया गया।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं,बालिकाएं तथा छात्राएं मौजूद रहीं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने किया बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…

2 hours ago

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

17 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

19 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

19 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

19 hours ago

This website uses cookies.