G-4NBN9P2G16
पुखरायां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजना मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत मंगलवार को कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर महिला सुरक्षा टीम द्वारा कस्बा पुखरायां में जगह जगह गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई।मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत पुखरायां कस्बे के आनंदेश्वर धाम तथा सरस्वती शिशु मंदिर में महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस दौरान महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की दीपा बादाम ने कहा कि स्कूल कॉलेज,रास्ते आते जाते अगर कोई मनचला,शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो डरें नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर बेहिचक अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जायेगी।इसके अलावा थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।महिलाएं,बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
महिलाएं, बालिकाएं वूमेन पावर लाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102, फायर ब्रिगेड 101 तथा साइबर संबंधी सुरक्षा के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।वहीं इस दौरान उन्हें ह्यूमन ट्रैफिकिंग,चाइल्ड एब्यूज,बाल श्रम उन्मूलन,बाल विवाह रोकथाम तथा अन्य सरकारी योजनाओं से भी रूबरू कराया गया।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं,बालिकाएं तथा छात्राएं मौजूद रहीं।
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
This website uses cookies.