कानपुर देहात

मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलपुर थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान

मंगलपुर थाने की महिला पुलिस टीम ने रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं और छात्राओं को यातायात नियमों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया।

मोहित बाथम, झींझक: मंगलपुर थाने की महिला पुलिस टीम ने रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं और छात्राओं को यातायात नियमों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। यह अभियान शासन के प्रमुख अभियानों में से एक, मिशन शक्ति के तहत चलाया गया।

हेड कांस्टेबल रूबी शाक्य और हेड कांस्टेबल सरिता यादव के नेतृत्व में टीम ने झींझक कस्बे के रामलीला मैदान, नहरपुल और बाजार में जाकर महिलाओं और छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन पुलिस), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड लाइन), 108 (एंबुलेंस), 102 (महिला स्वास्थ्य सेवा), और 101 (फायर बिग्रेड) के बारे में जानकारी दी।

महिला पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग, बाल शोषण, साइबर अपराध (हेल्पलाइन नंबर 1930), बाल श्रम उन्मूलन और बाल विवाह रोकथाम जैसे मुद्दों पर भी जागरूकता फैलाई। टीम ने महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त भी की और शोहदों और मनचलों पर नजर रखी। महिला कांस्टेबल अर्चना पटेल, आरती परिहार और माधुरी शर्मा भी इस अभियान में शामिल रहीं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

8 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

10 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

10 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

10 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

10 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

10 hours ago

This website uses cookies.