मिशन शक्ति अभियान फेज 5 एवं शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं,बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान फेज 5 तथा शक्ति दीदी अभियान के तहत बुधवार को थाना डेरापुर की महिला सुरक्षा दल द्वारा गलुआपुर चौराहे पर गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई

पुखरायां। मिशन शक्ति अभियान फेज 5 तथा शक्ति दीदी अभियान के तहत बुधवार को थाना डेरापुर की महिला सुरक्षा दल द्वारा गलुआपुर चौराहे पर गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई।बुधवार को थाना क्षेत्र के गलुआपुर चौराहे पर महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की पुलिसकर्मी ने कहा कि स्कूल कॉलेज रास्ते आते जाते समय अगर कोई मनचला शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि यूपी सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।इसके अलावा थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं जहां पर पुलिस अधिकारी कर्मचारी हमेशा तैनात रहते हैं।महिलाएं, बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

महिलाएं,बालिकाएं वूमेन पावरलाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस दौरान उन्हें ह्यूमन ट्रैफिकिंग,चाइल्ड एब्यूज समेत अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं, बालिकाएं मौजूद रहीं।

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

महिला संबंधी अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पुखरायां।कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु…

1 day ago

शिकारगंज चौकी के सामने अवैध बार, कार्रवाई कब?

आबकारी विभाग की लचरता से अवैध ढाबा व चखना दुकानों में छलक रहा जाम, कब…

2 days ago

कानपुर देहात: देशभक्ति की लहर, ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ से गूंजा आकाश, शहीदों को नमन

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। "यह देश है वीर जवानों का" की धुन पर देशभक्ति के…

2 days ago

कानपुर देहात: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर प्रबुद्ध मंथन, क्षेत्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ने जगाई नई उम्मीद

कानपुर देहात। भोगनीपुर के सरदार गेस्ट हाऊस में शनिवार को 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के विचार…

2 days ago

अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने तहसील भोगनीपुर में सुनीं जनसमस्याएं,02 शिकायतों का किया गया निस्तारण

पुखरायां। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने…

2 days ago

कानपुर देहात: जन समस्याओं पर डीएम का कड़ा रुख, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आदेश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज तहसील मैथा में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान…

2 days ago

This website uses cookies.