G-4NBN9P2G16
पुखरायां।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में नारी सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा उद्देश्य हेतु चलाई जा रही जनकल्याण योजना मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत सोमवार को थाना अमराहट के महिला सुरक्षा दल द्वारा थाना क्षेत्र के टी आर डी पब्लिक तूतुआपुर में छात्राओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई।महिला सुरक्षा दल की महिला कांस्टेबल शालिनी व अर्चना ने छात्राओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि स्कूल कॉलेज रास्ते आते जाते समय अगर कोई मनचला शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि यूपी सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं,उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।छात्राएं,बालिकाएं वूमेन पावर लाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सुरक्षा के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस दौरान उन्हें ह्यूमन ट्रैफिकिंग,चाइल्ड एब्यूज,साइबर हेल्पलाइन समेत अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इस मौके पर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्राएं,बालिकाएं मौजूद रहीं।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.