कानपुर देहात

मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत महिलाओं,बालिकाओं को किया गया जागरूक,दिए गए आत्मरक्षा के टिप्स

मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत शनिवार को थाना डेरापुर की महिला सुरक्षा दल द्वारा थाना क्षेत्र के कुढ़ावल गांव में गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत शनिवार को थाना डेरापुर की महिला सुरक्षा दल द्वारा थाना क्षेत्र के कुढ़ावल गांव में गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई।

शनिवार को थाना क्षेत्र के कुढावल गांव में महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की पुलिसकर्मी ने कहा कि स्कूल कॉलेज रास्ते आते जाते समय कोई मनचला शोहदा उन्हें परेशान करता है तो घबराएं नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर बेहिचक अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।इसके अलावा थानों पर भी महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।महिलाएं,बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।महिलाएं, बालिकाएं वूमेन पावरलाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

इस दौरान उन्हें ह्यूमन ट्रैफिकिंग,चाइल्ड एब्यूज,बाल श्रम उन्मूलन,बाल विवाह रोकथाम समेत अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं,बालिकाएं मौजूद रहीं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

10 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

11 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

12 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

12 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

12 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

12 hours ago

This website uses cookies.