G-4NBN9P2G16
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। मिशन शक्ति अभियान फेज 5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत शनिवार को थाना डेरापुर की महिला सुरक्षा दल द्वारा थाना क्षेत्र के कुढ़ावल गांव में गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई।
शनिवार को थाना क्षेत्र के कुढावल गांव में महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की पुलिसकर्मी ने कहा कि स्कूल कॉलेज रास्ते आते जाते समय कोई मनचला शोहदा उन्हें परेशान करता है तो घबराएं नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर बेहिचक अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।इसके अलावा थानों पर भी महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।महिलाएं,बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।महिलाएं, बालिकाएं वूमेन पावरलाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
इस दौरान उन्हें ह्यूमन ट्रैफिकिंग,चाइल्ड एब्यूज,बाल श्रम उन्मूलन,बाल विवाह रोकथाम समेत अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं,बालिकाएं मौजूद रहीं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More
कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
This website uses cookies.