कानपुर देहात

मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत डेरापुर कस्बे के मेमोरियल एजूकेशन पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक,दी गई कानूनी जानका

मिशन शक्ति अभियान फेज-5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत मंगलवार को थाना डेरापुर की महिला सुरक्षा दल द्वारा डेरापुर कस्बे के मेमोरियल एजूकेशन पब्लिक स्कूल में संस्कृत कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन कर छात्रों बालिकाओं को जागरूक किया गया।

पुखरायां। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 व शक्ति दीदी अभियान के तहत मंगलवार को थाना डेरापुर की महिला सुरक्षा दल द्वारा डेरापुर कस्बे के मेमोरियल एजूकेशन पब्लिक स्कूल में संस्कृत कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन कर छात्रों बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई।

मंगलवार को कस्बे के मेमोरियल एजूकेशन पब्लिक स्कूल में संस्कृत कार्यक्रम के तहत छात्रों,बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की पुलिसकर्मी ने कहा कि स्कूल कॉलेज रास्ते आते जाते समय अगर कोई मनचला शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।इसके अलावा थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।महिलाएं, बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

महिलाएं,बालिकाएं वूमेन पावरलाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस दौरान उन्हें यातायात नियम,ह्यूमन ट्रैफिकिंग,चाइल्ड एब्यूज,बाल श्रम उन्मूलन,बाल विवाह रोकथाम समेत अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र,छात्राएं मौजूद रहीं।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात का गौरव: आयुष त्रिवेदी को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

कानपुर देहात। जनपद के युवा समाजसेवी आयुष त्रिवेदी ने अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों से पूरे…

9 hours ago

यूपीएस को बताया शोषणकारी, 1 अप्रैल से लागू नई व्यवस्था का विरोध

कानपुर देहात। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली…

9 hours ago

जन मानस के लिए करो काम, नहीं तो मिलेगी बद्दुआ और सरकारी दंड अलग से : एमएलसी अरुण पाठक

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : स्नातक क्षेत्र के विधायक अरुण पाठक ने कहा है कि…

9 hours ago

भाजपा के 8 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव अभियान प्रत्येक कार्यकर्ता का स्वाभिमान है – प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा…

9 hours ago

भगवान परशुराम जयंती भव्य रूप में मनाने का संकल्प: उत्तर प्रदेश ब्रह्म समाज सेवा संस्था की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय

पुखरायां, कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश ब्रह्म समाज सेवा संस्था के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की…

10 hours ago

नन्हें-मुन्ने बच्चे पहुंचे स्कूल, जमकर बरसाए गए उनपर फूल

राजेश कटियार,कानपुर देहात। जिले के विभिन्न स्कूलों में मंगलवार से नया सत्र शुरू हो गया…

10 hours ago

This website uses cookies.